Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

तनु प्रियंका और तोशी द्विवेदी का लोकगीत ‘मछरी कट नथुनिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

AddThis Website Tools

भोजपुरी संगीत की दुनिया में सिंगर तनु प्रियंका हमेशा भोजपुरी विधा से जुड़े हुए गीत गाती हैं, जिससे उनकी एक अलग ही फैंस फॉलोइंग हैं। वह अपनी खास शैली की गायकी से सीधे श्रोताओं के दिल में उतर जाती हैं। ऐसे में सिंगर तनु प्रियंका का गाया हुआ और पॉपुलर एक्ट्रेस तोशी द्विवेदी के लाजवाब अदाकारी व नृत्य से सजा हुआ नया लोकगीत ‘मछरी कट नथुनिया’ संगीतप्रेमियों के बीच आ गया है। इस सांग को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। इसलोकगीत के वीडियो में एक्ट्रेस तोशी द्विवेदी ने चिकनी चमेली स्टाइल में पीली रंग की साड़ी पहने कमरतोड़ नृत्य करते दिख रही है। वह अपने हुश्न और अदा से सबको दीवाना बना रही है। इस गाने में सिंगर तनु प्रियंका और पॉपुलर एक्ट्रेस तोशी द्विवेदी का तालमेल गजब का है। गीत के अनुसार ही वीडियोग्राफी और कोरियोग्राफी की गई है।

Machhari Kat Nathuniya #Tanu Priyanka #Toshi Dwivedi | मछरी कट नथुनिया #Bhojpuri #song 2024

इसके वीडियो में दिखाया गया है एक्ट्रेस तोशी द्विवेदी सजधज कर तैयार है। वह अपने पति को बड़े प्यार से रिझा रही है और अपनी फरमाइश भी बता रही है कि उसे क्या क्या कहाँ कहाँ से चाहिए। वह अपने पति से डिमांड करते हुए कह रही हैं कि…
‘कँगना कोल्हापुर के हो चूड़ियां मेरठ के, झुलनिया झुमरी तलइया से लइदा बलम जी मछरी वाला काट के…’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘मछरी कट नथुनिया’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर तनु प्रियंका मधुर स्वर में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस तोशी द्विवेदी ने गजब का परफॉर्मेंस किया है। इस गाने को गीतकार डीके दीवाना हैं, जबकि संगीतकार अंकित श्री राम स्टूडियो ने मधुर संगीत दिया है। मिक्स एंड मास्टर अजय सिंह एजे ने किया है। वीडियो डायरेक्टर रंजीत सिंह, डीओपी मनोज विश्वकर्मा, सुनील यादव, कोरियोग्राफर घायल सिंह, एडिटर अभिषेक शुक्ला, ईपी तुषार केसरवानी हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। स्पेशल थैंक्स भोला तिवारी का है। इस गीत का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

AddThis Website Tools
Exit mobile version