Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

तेरे इश्क में मरजावा शूटिंग समाप्त

मुंबई। विवान इंटरटेनमेंट बैनर के तले बन रही भोजपुरी फिल्म तेरे इश्क में मरजावा की शूटिंग भव्य पैमाने पर करके पूरी कर ली गई है। फिल्म के निर्माता देवेंद्र सिंह हैं। निर्देशक श्याम चरण यादव व मनोज कुमार राजभर हैं लेखक श्याम चरण यादव हैं।

Tere Ishq Mein Marjava

संगीतकार रितेश मिश्रा, गीतकार अशोक सिन्हा हैं। छायांकन सावन एम प्रजापति, नृत्य ज्ञान सिंह का है, मुख्य कलाकार चंद्रकांत द्विवेदी, नीलम नीलू, वकील सिंह, विनोद यादव आदि हैं। पूरी फिल्म की शूटिंग गुजरात के निकट सिलवासा के रमणीय स्थलों पर की गई है। फ़िल्म का गीत संगीत बहुत ही मधुर बनाया है।

यह फिल्म दो भाषा भोजपुरी और बघेली में रिलीज की जायेगी। चूंकि फिल्म के हीरो बघेलखंड, मध्य प्रदेश के मूल निवासी हैं और वहां पर उनकी काफी फैन फॉलोइंग काफी तादाद में है। उनके लोग एवं उनके फैंस चाहते हैं कि यह फिल्म बघेली में भी देखें।

इस फिल्म की पूरी स्टारकास्ट काफी खुश है फिल्म में काम करके। यह फिल्म फुल एंटरटेनिंग है, जोकि दर्शकों को काफी पसंद आने वाली है। फिल्म की नायिका नीलम नीलू बहुत से हिट म्यूजिक एल्बम में अपनी अदा व नृत्य का जलवा बिखेर चुकी हैं। अब वे रुपहले पर्दे पर भी धमाल मचाने वाली हैं।