Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

राहुल सिंह, रेशमा शेख की जोड़ी ने भोजपुरी से बॉलीवुड ओर किया रुख, व्यस्त हैं पद्मश्री कविता कृष्णमूर्ति के गाये गाने की शूटिंग में

AddThis Website Tools

राहुल सिंह, रेशमा शेख पहली बार कर रहे हैं हिंदी गाने की शूटिंग, पद्मश्री कविता कृष्णमूर्ति ने गाया है गाना

भोजपुरी फिल्मों की सुपरहिट जोड़ी राहुल सिंह और रेशमा शेख अब भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड की ओर भी रुख कर दिया है। उनके बढ़ते कदम हिंदी गाने पर थिरकते हुए नजर आने वाले हैं। जी हाँ! राहुल और रेशमा पहली बार पद्मश्री कविता कृष्णमूर्ति के गाये हुए हिंदी गाने की शूटिंग में कर रहे हैं। अब यह जोड़ी भोजपुरी फिल्मों में धमाल मचाते आ रही है, मगर हिंदी गानों में भी नजर आएंगे। जिसकी शुरुआत बिग लेबल पर बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर कविता कृष्णमूर्ति के गाये हुए गाने से हो रही है। इस गाने की शूटिंग के सेट से कुछ तस्वीर सोशल मीडिया में सामने आई है, जिसमें वे दोनों स्टार अट्रैक्टिव लुक में नजर आ रहे हैं। उनके लुक और कॉस्ट्यूम पर काफी ध्यान रखा गया है। वे बहुत ही मनोरम लोकेशन पर काफी अलग अंदाज में दिख रहे हैं। फोटोग्राफी देखकर लग रहा है कि यह बहुत ही बिग ब्लास्ट होने वाला सांग है, जिसका फिल्मांकन रिच लेबल पर किया जा रहा है,जोकि तस्वीरों से साफ पता चल रहा है। प्यार, मोहब्बत, दिल के अफसानों से परिपूर्ण यह सांग हर किसी को खूब पसंद आएगा। इस गाने को जहाँ कविता कृष्णमूर्ति ने गाया है, वहीं इस गाने को शंकर रेगर निर्देशन कर रहे हैं। यह गाना फुल एंटरटेनिंग और रोमांटिक है। इस गाने के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है। जल्द ही इस गाने के बारे में अधिक जानकारी दी जाएगी।
गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में राहुल सिंह और रेशमा शेख ने एक साथ सुपरहिट भोजपुरी फिल्म ‘प्लेटफॉर्म नं०2’ से धमाकेदार एंट्री की थी। तब से लेकर कई हिट फिल्मों में वे बतौर हीरो-हीरोइन नजर आ चुके हैं। उनकी जोड़ी ऑडियंस खूब पसंद करती है। उनकी एक साथ कई फिल्में जल्द ही रिलीज होने वाली हैं।

AddThis Website Tools
AddThis Website Tools
Exit mobile version