Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

नेहा राज और माही श्रीवास्तव की जोड़ी दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हुआ ‘नचनिया के’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से एक और बहुत प्यारा भोजपुरी लोकगीत ‘नचनिया के’ भोजपुरिया संगीतप्रेमियों के बीच रिलीज किया गया है। इस गाने को अपनी मधुर और सुरीली आवाज में पॉपुलर सिंगर नेहा राज ने गाया है। जोकि सुनने में कानों को बड़ा अच्छा लग रहा है। वहीं इस गाने में पॉपुलर अदाकारा माही श्रीवास्तव ने जमकर ठुमका लगाया है। इस वीडियो सांग को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। इस गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव ने अपनी अदाकारी का खूब जलवा बिखरा है। वह अपने पति की  रंग रलिया से बहुत नाराज है और अपनी नाराजगी जताते हुए अपने पति को चेतावनी भी दे रही है। पति बने कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल ने भी गजब का परफॉर्मेंस किया है। माही श्रीवास्तव और गोल्डी जायसवाल का डांस मूवमेंट और देसी ठुमका देखते ही बन रहा है। यह गाना जितनी बार देखिए उतनी बार मिजाज मस्त हो जाता है। इस गाने का बोल एकदम ठेठ देसी अंदाज में है। इसका ऑडियो वीडियो भी बेहतरीन बनाया गया है, इस गाने का पिक्चराइजेशन व लोकेशन काफी रिच किया गया है। गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव अपने पति से कहती हैं कि ‘अब केतनों मनइबा तू लाख हो, देब तोहरा के हम त तलाक हो, हरे, कमी का दिहनी प्यार में तोहके… गइला मोहाई वोह नगिनिया पे, काहे दिहला दिलवा नचनिया के… नाही बुझला हमरी जवनिया के, काहे दिहला दिलवा नचनिया के…’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस भोजपुरी लोकगीत ‘नचनिया के’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने की सिंगर नेहा राज हैं, जिन्होंने बहुत ही सुरीली आवाज में गाया है। वीडियो सांग में एक्ट्रेस ने गजब का परफॉर्मेंस किया है। गीतकार अरविन्द आर्यन के लिखे इस गीत को मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार विक्की वॉक्स ने। वीडियो डायरेक्टर विझेल, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल हैं। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।