Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

प्रियंका सिंह और माही श्रीवास्तव की सुपरहिट जोड़ी का रोमांटिक गाना ‘दिल में समा गइला’ हुआ रिलीज

AddThis Website Tools

एक से एक बढ़कर सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों में कई हिट गाने देकर करोड़ो दिलों पर राज करती हैं। समय समय पर वह म्यूजिक वीडियो अल्बम सांग्स भी लेकर अपने फैंस व ऑडियंस के बीच आती रहती हैं। वहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव अपनी कातिल अदाओं का जब जादू चलाती हैं तो सबकी निगाहें थम जाती हैं। इन दिनों वह फिल्मों और अल्बम सांग्स की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रही हैं। उन्होंने हालिया रिलीज फ़िल्म जया से दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ दी है। वहीं बात करें पार्श्वगायिका प्रियंका सिंह और अदाकारा माही श्रीवास्तव की जोड़ी की तो सिंगर-एक्ट्रेस की यह जोड़ी जब भी ऑडियन्स के बीच आती है तो फुल टू धमाल वाला बिग ब्लास्ट गाने लेकर आती हैं। जिसकी मेकिंग और टेकिंग काफी रिच होती है। कास्ट्यूम से लेकर वीडियो शूट के लोकेशन तक सब बिग बजट के होते हैं। ऐसे में बिग ब्लास्ट रोमांटिक भोजपुरी सांग ‘दिलवा में समा गइला’ ऑडियंस के बीच आया है, जिसे मधुर आवाज में प्रियंका सिंह ने गाया है और इसके वीडियो में माही श्रीवास्तव ने परफॉर्म किया है। इस गाने में उनके हुश्न और अदा की जितनी तारीफ की जाय वह बहुत ही कम होगा। प्रियंका सिंह और माही श्रीवास्तव की केमेस्ट्री इस गाने को खूब जम रही है।

DILWA ME SAMA GAILA #Priyanka Singh #Mahi Shrivastava | दिलवा में समा गईला | #Bhojpuri #Song 2024

इस गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव एक कमसिन उमर लड़की के रूप में दिख रही है,जिसे किसी लड़के से प्यार हो गया है। वह किसी भी जगह पर प्रेम में डूबी दिख रही है। वीडियो सांग में यह भी दिख रहा है कि माही श्रीवास्तव पिंक चोली और लहंगा पहने रोमांटिक मूड में नाचके झूमते नजर आ रही हैं। वह कोरस डांसर्स संग ठुमकते हुए कहती है कि…
‘जानू प्यार में तोहरा पड़ गइनी, रही पहिले ना एतना बिगड़ गइनी, हमरा कवना अदा पर लुभा गइला, अइसन तू का कईला दिलवे में समा गइला…’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत गाना ‘दिलवा में समा गइला’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर प्रियंका सिंह ने सुरीली आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने अट्रैक्टिव लुक में मनमोहक अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार कृष्णा बेदर्दी ने लिखा है, जबकि संगीतकार विनीत शाह ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर वर्ल्डवाइड प्रोडक्शन, कोरियोग्राफर साहिल राज हैं। मिक्स एंड मास्टर फोनिक स्टूडियो ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

AddThis Website Tools
Exit mobile version