Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

एक्सीडेंट में बाल—बाल बचे अभिनेता राज तरूण

मुंबई/हैदराबाद। टॉलीवुड के युवा अभिनेता राज तरुण एक सड़क दुर्घटना में बाल बाल बच गये। अभिनेता की कार नारसिंगी के अल्कापुर के पास आउटर रिंग पर दुर्घटनाटग्रस्त हो गई। दुर्घटना मंगलवार को अल सुबह हुई।

पता चला है कि तरुण की कार सड़क पर बने डिवायडर से टकरा गई। इसके चलते दुर्घटना में कार के ग्लास टूट गये।

दूसरी ओर स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना के बाद तरुण अन्य कार में बैठकर चले गये हैं। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इसी क्रम में यह संदेह भी संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद तरुण कार को छोड़कर क्यों चले गये?

आपको बता दें कि दिल राजू के प्रोडेक्शन में निर्मित फिल्म ‘इद्दरी लोकम ओकटे’ में तरुण इस समय अभिनय कर रहे हैं। मगर अभिनेता राज तरुण ने उनके कार के दुर्घटना को लेकर मीडिया में आई खबरों को निराधार बताया है।