Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

‘टोना लागो ना’ सांग में खूब जांची माही श्रीवास्तव , प्रियंका सिंह की आवाज का चला जादू

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से सिंगर प्रियंका सिंह, अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और अक्षत रावत को दिल को छू लेने वाला बहुत ही बेहतरीन रोमांटिक गाना ‘टोना लागो ना’ रिलीज किया गया है। जिसे दर्शक बार बार यूट्यूब पर सर्च कर रहे हैं। रोमांटिक गाना ‘टोना लागो ना’ में माही श्रीवास्तव के एक एक एक्सप्रेसशन दर्शक पसंद आ रहा है। गाने में एक छोटी ही सही लेकिन बड़ी प्यारी लव स्टोरी को दिखाया गया है। जिसमें माही अपने प्रेमी के लिए बहुत ज्याद पजेसिव नजर आ रही हैं। जो अपने प्यार को पाने और उसे देखने के लिए हर जगह पहुंच जाती हैं। इस गाने को प्रियंका सिंह ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। प्रियंका सिंह के कई गाने आज मिलेनियम क्लब में शामिल होकर यूट्यूब पर धूम मचा रहे हैं। वही माही श्रीवास्तव भी आज ए वन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल होकर एक से बढ़कर एक फिल्में व गानों में परफॉर्म कर रही हैं।

इस गाने के वीडियो का फिल्मांकन देखकर सैर सपाटे का आभास हो रहा है, क्योंकि इस गाने का एक एक लोकेशन मन को लुभा रहा है। इसका पिक्चराइजेशन कमाल का किया गया है। इसके वीडियो में दिखाया गया है कि माही श्रीवास्तव को पहली बार किसी से प्यार हो गया है और वह उस पर से अपनी नजरें नहीं हटा पा रही है। वह प्यार में डूबी अपने प्रेमी का बखान करते हुए कह रही हैं कि…
‘अँखिया उनकर मासा अल्ला, बतिया उनकर मासा अल्ला, मारस मुसुकि जब लागेला हँसिया उनकर मासा अल्ला, का कहीं रूपवा सलोना के, टोना लागो ना हमरा सोना के…’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत गाना ‘टोना लागो ना’ निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर प्रियंका सिंह ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और अक्षत रावत ने चार चांद लगा दिया है। इस गाने को गीतकार दुर्गेश भट्ट ने लिखा है, जबकि संगीतकार साजन मिश्रा ने मधुर संगीत दिया है, मिक्स एंड मास्टर आर्यन ने किया है। पीआरओ ब्रजेश मेहर , वीडियो डायरेक्टर व डीओपी अरशद खान हैं। डीआई – एडिटएलेक्स पिक्सेल्स, प्रोडक्शन आरजीबी ने किया है। इस गीत का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।