Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

रिंकू घोष और काजल राघवानी स्टारर प्रदीप सिंह की फिल्म “देवरानी जेठानी” का धमाकेदार ट्रेलर आउट

AddThis Website Tools

भोजपुरी सिने प्रेमियों के लिए एक शानदार फिल्म देवरानी जेठानी का ट्रेलर आज आउट हो गया है। यह ट्रेलर B4U भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है जो बेहद आकर्षक और मनोरंजक है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका दिग्गज अभिनेत्री रिंकू घोष और काजल राघवानी निभा रही हैं, फिल्म में गौरव झा और देव सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह और प्रतीक सिंह है और निर्देशक अजय कुमार झा हैं।

DEVRANI JETHANI  I देवरानी जेठानी - NEW BHOJPURI MOVIE I OFFICIAL TRAILER 2023

B4U मोशन पिक्चर्स और वर्ल्ड वाइड फिल्म प्रोडक्शन कृत फिल्म “देवरानी जेठानी” के ट्रेलर की बात करें तो इसमें रिंकू घोष जेठानी की भूमिका में नजर आ रही हैं जबकि काजल राघवानी देवरानी बनी है। फिल्म महिला प्रधान है। इसकी कहानी घर परिवार और संस्कार से जुड़ी हुई है। 3:30 मिनट के इस फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत रिंकू घोष से होती है जो शादी कर अपने पति देव सिंह के घर आती है। देव सिंह इस फिल्म में रिंकू सिंह के पति के किरदार में है जबकि गौरव झा का किरदार उनके देवर का है। रिंकू घोष कम पढ़ी लिखी है लेकिन वे परिवार को चलाना बखूबी जानती हैं। इसी बीच उनके देवर गौरव झा की नौकरी हो जाती है, जहां उसे काजल राघवानी मिलती है। फिर दोनों की शादी हो जाती है। उसके बाद शुरू होता है घर में देवरानी और जेठानी के बीच का संघर्ष। नतीजा यह होता है कि देवरानी यानी काजल राघवानी घर छोड़कर चली जाती है। ट्रेलर के अंत में दिखाया जाता है कि जेठानी रिंकू घोष का निधन हो जाता है तब जाकर देवरानी की आंखें खुलती है, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। उसके बाद क्या होता है या देखने के लिए आपको उस फिल्म को सिनेमाघरों में जाकर देखना होगा।

फिल्म की कहानी ट्रेलर के हिसाब से बेहद मजबूत नजर आ रही है। ऐसा मानना भोजपुरी सिने प्रेमियों का भी है। जो ट्रेलर देखकर कहते भी हैं कि अगर भोजपुरी में ऐसी अश्लीलता से कोसों दूर फिल्में बनने लगी तो भोजपुरी बहुत आगे बढ़ सकता है। हमारे ख्याल से ऐसे ही फिल्म बनना चाहिए, जिसे देखकर आंख में आंसू आ गया अब बस इंतजार फिल्म के रिलीज होने का है। फिल्मी कलाकारों की अभिनय भी बेहद खास नजर आ रहे हैं। गीत-संगीत में भी की दिख रही है। आप ऐसा कह सकते हैं कि यह फिल्म किसी भी वर्ल्ड क्लास फिल्म से कम नहीं है।

आपको बता दें कि फिल्म देवरानी जेठानी में गौरव झा, काजल राघवानी, रिंकू घोष, देव सिंह, संजय पांडेय, ललित उपाध्याय, रिंकू भारती मुख्य भूमिका में हैं। निर्देशक अजय कुमार झा हैं। निर्माता- प्रदीप सिंह व प्रतीक सिंह (वर्ल्डवाइड फिल्म प्रोडक्शंस ) हैं। संगीतकार ओम झा और गीतकार अरविन्द तिवारी और ओम झा हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। गायक अलका झा, प्रियंका सिंह, विकास सोनकर, संध्या सरगम और ममता राउत हैं। लेखक अरविन्द तिवारी और छायांकन डी. के. शर्मा के साथ कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं। कार्यकारी निर्माता अनवर वीरानी व कमल यादव है। म्यूजिक और सभी राइट्स – B4U भोजपुरी के पास है।

AddThis Website Tools
Exit mobile version