Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

यश कुमार के अद्भुत रहस्य से भरी फिल्म “पहेली” का ट्रेलर हुआ रिलीज

AddThis Website Tools

यश कुमार संग शिविका दीवान और सोनालिका प्रसाद का अनोखा ट्विस्ट

भोजपुरी सिनेमा के यूनिक स्टार यश कुमार के चैलेंजिंग अभिनय से भरपूर अद्भुत रहस्य से भरी भोजपुरी फिल्म ‘पहेली’ का ट्रेलर यूट्यूब पर जारी किया गया है। जिसमें यश कुमार का अलग-अलग लुक रिवील किया गया है। इस फ़िल्म में यश कुमार के साथ एक्ट्रेस शिविका दीवान और सोनालिका प्रसाद को अलग-अलग वेशभूषा में दिखाया गया है। वे दोनों यश कुमार से इंतिहां की हद तक प्यार करती हैं और कयामत लाने का गुर रखतीं हैं। यश कुमार का गेटअप बहुत साल पुराना है, वे सिर पर पगड़ी, बदन पर बंडी और धोती पहने कुछ अलग ही बयां कर रहा है। फिल्म पहेली का यह ट्रेलर चर्चा का विषय बना हुआ है और हर कोई खूब तारीफ कर रहा है। यह ट्रेलर एंटर10 रंगीला के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

लिंकः https://youtu.be/RZdhTa4gTn8

गौरतलब है कि यूनिक भोजपुरी फिल्म पहेली पुनर्जन्म पर आधारित अद्‌भूत रोमांटिक, सस्पेंस लव स्टोरी है। जिसमें अ‌द्भूत अलौकिक शक्तियों को दर्शाने के लिए बेहतरीन ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया है। इसमें प्रेम के ऐसे ताकत को दिखाया गया है, जो मरने और आत्मा के शरीर से अलग होने के बाद भी आत्मा को प्रेम के बंधन में बाँधे रखती है। इस फ़िल्म के निर्देशक शिवजीत कुमार ने वाकई एक अलग सिनेमा की मेकिंग की है।
उल्लेखनीय है कि कपिल पाण्डेय प्रस्तुत सेव्हन देवीज कम्बाईनस एन्ड कनिष्क इन्टरटेन्मेंटस बैनर के तले निर्मित की गई यश कुमार के अभिनय से सजी भोजपुरी फ़िल्म ‘पहेली’ बहुत ही बेहतरीन हैं, जो भोजपुरी की दशा और दिशा बदलने की मुहिम में अग्रणी भूमिका निभाएगी। फ़िल्म के निर्माता कमल यादव व कपिल पाण्डेय हैं। इस फिल्म कुशल निर्देशन किया है निर्देशक शिवजीत कुमार ने, जिन्होंने इस फ़िल्म की कथा भी लिखा है। मधुर संगीत बनाया है संगीतकर साजन मिश्रा व राजेश गुप्ता ने, गीतकार विनय बिहारी, सुमित सिंह चन्द्रवंशी, धरम हिन्दुस्तानी, आशुतोष तिवारी हैं। पटकथा यश कुमार, एस.के. चौहान, संवाद एस.के. चौहान ने लिखा है। छायांकन जितेन्द्र सिंह विर्क, मारधाड़ प्रदीप खड़का,  संकलन दीपक जऊल, नृत्य राम देवन, कला रणधीर एन.दास का है। कार्यकारी निर्माता सुधीर तिवारी, डिजाईनर प्रशांत हैं। फ़िल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य भूमिका में यश कुमार, शिविका दीवान, सोनालिका प्रसाद, ग्लोरी महंतो, विनोद मिश्रा, अनुराधा सिंह, निरंजन चौहान आदि हैं।

AddThis Website Tools
AddThis Website Tools
Exit mobile version