Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

झूमने को मजबूर कर देगा निरहुआ और आम्रपाली का होली स्पेशल गाना ‘यूपी बिहार के होली’, रिलीज के साथ हुआ वायरल

AddThis Website Tools

भोजपुरी जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे का होली स्पेशल गाना ‘यूपी बिहार के होली’ ने धूम मचा दी है। होली का समय आ रहा है, जिससे पहले निरहुआ और आम्रपाली ने अपने इस गाने से होली का माहौल बना दिया है। यह गाना इतना मजेदार है कि यह सभी को झूमने पर मजबूर कर देगा। इस गाने में लंबे समय बाद फिर से निरहुआ और आम्रपाली की केमेस्ट्री का जलवा देखने को मिल रहा है। इस गाने में यूपी से लेकर बिहार तक को सैर हो जाती है और पता चलता है कि वहां लोग कैसे धूमधाम से रंगों के त्योहार होली को सेलिब्रेट करते हैं

लिंक : https://youtu.be/B_4LAvDqlgQ

निरहुआ ने यह होली स्पेशल गाना ‘यूपी बिहार के होली’मशहूर सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका के साथ मिलकर गाया है। निरहुआ ने कहा कि यह गाना बेहद खास और मजेदार है। इसे हर किसी को सुनना चाहिए। जो लोग भोजपुरी और होली के बारे में गलत समझ रखते हैं, वो तो खास कर सुने हीं। आप भी अपने कदम रोक नहीं पाएंगे। इस गाने के जरिये हम होली के प्रेम वाले रंग में आपके मिजाज को डुबाने आये हैं।

आपको बता दें कि निरहुआ और आम्रपाली का गाना ‘यूपी बिहार के होली’ निरहुआ ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इस गाने में म्यूजिक आशीष वर्मा का है। लिरिक्स प्यारे लाल यादव का है। पीआरओ यू एन एन मीडिया रंजन सिन्हा हैं। गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

AddThis Website Tools
Exit mobile version