Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

लव लेटर के लिए अनुबंधित यामिनी सिंह

मुंबई। कई हिट फिल्मों में अपने लाजवाब अभिनय व अदा का जलवा बिखेर रहीं यामिनी सिंह ने यूट्यूब किंग नायक व गायक समर सिंह के साथ भोजपुरी फिल्म लव लेटर के लिए बतौर नायिका अनुबंधित की गई हैं। इस फिल्म में समर सिंह के साथ बहुत ही अलग भूमिका में यामिनी सिंह नजर आने वाली हैं।

Yamini Singh - Anubandhit - Love Latter

इस फिल्म में यामिनी सिंह का किरदार काफी पावरफुल है, जोकि कई अलग शेड्स लिए हुए हैं। सामर सिंह और यामिनी की रोमांटिक जोड़ी काफी धमाल मचाने वाली है। इस फिल्म में नायिका व गायिका श्रुति राव भी बतौर नायिका दिखेंगी। डिस्कवरी फिल्म्स इंटरनेशनल प्रस्तुत इस फिल्म के लेखक, निर्माता व निर्देशक मामेन्द्र कुमार हैं। इस फिल्म के निर्माण में काफी बारीकी से ध्यान दिया जा रहा है। केंद्रीय भूमिका में गायक नायक यूटूयब किंग समर सिंह हैं। पटकथा व संवाद संजीव श्रीवास्तव ने लिखा है। गीतकार व संगीतकार मुन्ना दूबे है। नृत्य संतोष सर्वदर्शी, प्रोडक्शन रंजीत कुमार का है।

फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य भूमिका में समर सिंह, यामिनी सिंह, श्रुति राव, गिरीश शर्मा, शिवानी भारद्वाज, मास्टर अमृत भारद्वाज अन्य कलाकारों का चयन जारी है। फिल्म की शूटिंग पंद्रह नवम्बर से मेरठ, दिल्ली एवं कई अन्य रमणीय स्थलों पर की जाएगी।