Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

18 अक्टूबर से यश कुमार और रितेश पांडे की परवरिश हो रही है रिलीज

मुंबई। एक्शन स्टार यश कुमार और लोकप्रिय गायक व सिनेस्टार रितेश पांडे का जबरदस्त परफारमेंस सजी भोजपुरी फिल्म परवरिश 18 अक्टूबर से बिहार, झारखंड में बड़े लेबल पर रिलीज की जा रही है।

यह फिल्म रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट कंपनी द्वारा रिलीज की जा रही है। दोनों स्टार का रोमांचक कारनामें दर्शकों के लिए काफी रोमांचक होगा। फुल इंटरटेनमेंट, सपारिवारिक भोजपुरी फिल्म परवरिश का निर्माण अजय श्रीवास्तव प्रोडक्शंस किया गया है, जिसका कुशल निर्देशन अजय श्रीवास्तव ने किया है।

धमाकेदार फुल टू एक्शन पैक्ड इस फिल्म के निर्माता अजय श्रीवास्तव व निर्मात्री ममता बाधवा हैं। इस फिल्म आल राइट्स ज़ी म्यूजिक कंपनी ने लिया है। फिल्म का ट्रेलर का भी काफी धूम मची हुई है, जिससे दर्शकों में सिनेमाघरों में फिल्म देखने की बेकरारी साफ़ दिखती है।

फिल्म के सभी पोस्टर काफी कमाल के बनाये गए हैं, जिसमें यश कुमार और रितेश पांडे एक्शन अवतार में दिख रहे हैं साथ प्यार मोहब्बत का पैगाम भी दिख रहा है। फिल्म के निर्देशक अजय श्रीवास्तव हैं।

लेखक सुरेंद्र मिश्रा हैं। छायांकन देवेंद्र तिवारी, संकलन जितेंद्र सिंह जीतू, मारधाड़ आरपी यादव, नृत्य रामदेवन, आकाश शेट्टी, कला अंजनी तिवारी का है। पोस्ट प्रोडक्शन वोसेल्स वॉल्ट स्टूडियो में किया गया है।

फिल्म प्रचारक प्रशांत निशांत व रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य भूमिका में यश कुमार, रितेश पांडे, स्मृति सिन्हा, शिविका दीवान, अमित शुक्ला, अनूप अरोरा, सुरेन्द्र मिश्रा आदि हैं।