Home BOLLYWOOD क्या तीसरी बार मां बनने वाली है करीना

क्या तीसरी बार मां बनने वाली है करीना

by Team MMetro

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वो इन दिनों अपनी फैमली के साथ छुट्टियां मना रही हैं। इस दौरान उनके साथ सैफ अली खान और उनके बेटे तैमूर है। करीना कपूर और उनके परिवार की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसी बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। इस फोटो के सामने आने के बाद ये खबर आग की तरह फैल गई है कि करीना कपूर की तीसरी बार मां बनने वाली है। तो चलिए आपको बताते है इस तस्वीर का आखिर सच क्या है।
करीना कपूर इन दिनों अपने परिवार के साथ घूमती हुई नजर आ रही है। इस से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसी बीच करीना के फैन पेज एक तस्वीर शेयर की गई है, जिसमें करीना अपने पति सैफ अली खान के साथ नजर आ रही है। इस तस्वीर में सबका ध्यान करीना के पेट की तरफ गया, जो काफी निकला हुआ है। इस पेट को बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कप से छुपाती हुई नजर आ रही है। लेकिन उनकी लाख कोशिशों के बाद भी वो अपने पेट को छुपा नहीं पाई है। उनका पेट बहुत हद तक बेबी बंप जैसा लग रहा है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद करीना कपूर के तीसरे बच्चे को लेकर चल रही अफवाह को और हवा मिल गई है। जानकारी के लिए बता दें करीना कपूर के दो बच्चे है, एक नाम तैमूर और दूसरे का जेह।
करीना ने यहां भी छुपाया बेबी बंप?
ऐसा पहली बार नहीं था कि करीना अपने पेट को छुपाती हुई दिखाई दे रही है। वो इस से पहले 8 जुलाई 2022 को लंदन में नीतू कपूर की बर्थडे पार्टी में नजर आई थी। पार्टी की तस्वीरें में भी बेबो अपना पेट छुपाते हुए दिखाई दे रही थी। अब तीसरे बच्चे को लेकर चल रही अफवाह कितनी सच है, इसकी हम पुष्टी नहीं करते है, लेकिन ऐसे बार-बार पेट करीना कपूर का पेट को दुनिया से छुपाना खटक रहा है।

Related Videos

Leave a Comment

%d bloggers like this: