Home BHOJPURI संजना पांडेय के साथ आकाश यादव ने पूरी किया ‘दुआह बियाह’ की शूटिंग जौनपुर में

संजना पांडेय के साथ आकाश यादव ने पूरी किया ‘दुआह बियाह’ की शूटिंग जौनपुर में

by team metro

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के हैंडसम हीरो मैचोमैन आकाश यादव ने भोजपुरी सिने जगत में अपनी अलग पहचान बना ली है। वे जब भी कोई फ़िल्म करते हैं तो बहुत ही सोच समझकर करते हैं। जिसमें फ़िल्म की कहानी और उनका किरदार पॉवरफुल हो। जिससे वे दर्शकों का पूरा मनोरंजन करने के साथ-साथ अमिट छाप छोड़ने में भी कामयाब होते हैं। यही वजह है कि आकाश यादव कम लेकिन बेहतरीन फिल्में करते हैं। इसी क्रम में आकाश यादव ने पॉपुलर फ़िल्म एक्ट्रेस  संजना पांडेय के साथ बहुत ही बेहतरीन सम्पूर्ण पारिवारिक फ़िल्म ‘दुआह बियाह’ की शूटिंग पूरी कर लिया है। इस फ़िल्म की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर के विभिन्न क्षेत्रों में भव्य पैमाने पर की गई है। इस फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका में संजना पांडेय, आकाश यादव और अमित शुक्ला हैं। उनकी केमेस्ट्री दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाली है। इस फिल्म में संजना पांडेय का लुक और किरदार काफी अलग दिखने वाला है। वहीं आकाश यादव मूँछ में देसी गबरू जवान के लुक में नजर आने वाले हैं। उनके साथ अमित शुक्ला अब तक के निभाये रोल से काफी डिफरेंट किरदार में दर्शकों से रूबरू होंगे। कुल मिलाकर आकाश यादव के साथ संजना पांडेय और अमित शुक्ला की तिकड़ी काफी कमाल धमाल मचाने वाली है।

गौरतलब है कि बात करें इस फ़िल्म के निर्देशक संजीव बोहरपी की तो वे एक सुलझे हुए निर्देशक हैं। उनके कुशल निर्देशन में बन रही यह फ़िल्म पूरे परिवार को एक साथ देखने लायक बनाई जा रही है। इस फिल्म की कथावस्तु आम भोजपुरी फिल्मों से अलग हटकर है। यह फ़िल्म जब भी रिलीज होगी तो दर्शकों के लिए सरप्राइज पैक्ड भी होगा। यह फ़िल्म ऑडियंस का फुल एंटरटेनमेंट करने के साथ ही उनमें संदेश का संचार भी करेगी।
उल्लेखनीय है कि बीफोरयू मोशन पिक्चर्स प्रस्तुत नीलाभ तिवारी फ़िल्मस (ओपीसी) प्रा.लि. बैनर के तले बनाई जा रही पारिवारिक फ़िल्म ‘दुआह बियाह’ के निर्माता संदीप सिंह, अंजनी तिवारी, निलाभ तिवारी हैं। निर्देशक संजीव बोहरपी हैं। छायांकन विजय मंडल का हैं। कथा, पटकथा, संवाद सत्येंद्र सिंह ने लिखा है। सह निर्देशक पुष्पेंद्र सिंह (मोनू) हैं। मारधाड श्रवण कुमार, संकलन धरम सोनी का है। इस फ़िल्म के मुख्य कलाकार संजना पांडेय, आकाश यादव, अमित शुक्ला, कंचन मिश्रा, श्रद्धा नवल, रम्भा साहनी, संतोष श्रीवास्तव, गोपाल चौहान, राकेश बाबू, सोनाली मिश्रा, कविता राज, अंशु तिवारी, बंधु खन्ना, प्रशांत, ढोलू, युवराज, महेंद्र प्रताप सिंह आदि हैं।

बता दें कि आकाश यादव ने भोजपुरी फ़िल्म सुंदरी से भोजपुरी सिने जगत में धमाकेदार एंट्री की है। फ़िल्म ‘दहलीज’ सहित उनकी कई फिल्में दर्शकों के बीच जल्द ही आने वाली है। ऑडियंस व फैंस के बीच आकाश यादव का डैशिंग लुक काफी पसंद किया जाता है। उनके मॉचोमैन की छवि सभी को अट्रेक्ट करती है। वे अपने ऑडियंस व फैंस से हमेशा प्यार आशीर्वाद पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।

Related Videos

Leave a Comment

%d bloggers like this: