Home BHOJPURI अरविंद अकेला कल्लू, यामिनी सिंह की फ़िल्म ‘प्यार का देवता’ का गाना ‘सरक जाता पेट से पिया’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से हुआ रिलीज

अरविंद अकेला कल्लू, यामिनी सिंह की फ़िल्म ‘प्यार का देवता’ का गाना ‘सरक जाता पेट से पिया’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से हुआ रिलीज

by team metro

भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार अरविंद अकेला कल्लू और एक्ट्रेस यामिनी सिंह की सुर्खियां बटोरने वाली भोजपुरी फिल्म ‘प्यार का देवता’ की चर्चा जहां चहुँओर है, वहीं इस फिल्म का बहुत ही प्यारा रोमांटिक गाना ‘सरक जाता पेट से पिया’ संगीतप्रेमियों के बीच आ गया है। इस गाने को सिंगर एक्टर अरविंद अकेला कल्लू और पार्श्वगायिका प्रियंका सिंह ने रोमांटिक अंदाज में गाकर अपने फैंस व ऑडियंस का मन बहला रहे हैं। इसके अलावा इस वीडियो में अरविंद अकेला कल्लू और यामिनी सिंह रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं और प्यार के सागर में गोता लगा रहे हैं। उन दोनों सितारों का परफॉर्मेंस काफी कमाल का दिख रहा है, जिसे ऑडियंस खून इंज्वाय कर रही है। इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के संगीतकार ओम झा हैं। इसके गीतकार आशुतोष तिवारी हैं।

इस गाने का सिचुएशन बहुत रोमांटिक है, जोकि फ़िल्म का शानदार हिस्सा है। गाने के वीडियो के शुरुआत में यामिनी सिंह रोमांटिक मिजाज में नजर आ रही है और वह दूर से ही कातिल अदाओं से अरविंद अकेला कल्लू को निहार रही हैं। दूसरे ही पल वह अपने बदन से साड़ी का पल्लू हटा देती हैं, जो कल्लू को अच्छा नहीं लगता है। वे दौड़कर यमिनी के पास आते हैं और  साड़ी को तन पर लपेट देते हैं।
अरविंद अकेला कल्लू कहते हैं कि…
‘सटेलु जरिया लहर उठे भीतरिया हो, सटेलु जरिया लहर उठे भीतरिया जईसे भभके जिया…’
तब यामिनी सिंह कहती हैं कि…
‘ठहरे ना साड़ी के प्लेट हो सरकि जाता पेट से पिया… बहिया में लीहिं त लपेट सरक जाता पेट से पिया…’

गौरतलब है कि साई श्रृंगार बैनर तले बनी फिल्म ‘प्यार का देवता’ के प्रोड्यूसर संजय कुमार सिंह हैं। एडिटर व निर्देशक  एम फैजल रियाज़ हैं। पीआरओ ब्रजेश मेहर और रामचंद्र यादव है। लेखक संजय राय हैं। इस फ़िल्म में मुख्य कलाकार अरविंद अकेला कल्लू, यामिनी सिंह, नूर तूबा, देव सिंह, समर्थ चतुर्वेदी, सपना सिंह आदि हैं। फिल्म के संगीतकार ओम झा और गीतकार प्यारे लाल यादव ‘कवि जी’, स्व० श्याम देहाती, यादव राज, फनिदर राव, आशुतोष तिवारी, संतोष राजा हैं। डीओपी अयूब अली खान, कोरियोग्राफर  कानू मुखर्जी, फाईट मास्टर दिनेश यादव हैं।

Related Videos

Leave a Comment

%d bloggers like this: