Home BHOJPURI साल 2021 की सबसे चर्चित भोजपुरी फ़िल्म रही चिंटू – अक्षरा की फ़िल्म ‘विवाह 2’

साल 2021 की सबसे चर्चित भोजपुरी फ़िल्म रही चिंटू – अक्षरा की फ़िल्म ‘विवाह 2’

by team metro

बॉक्स ऑफिस, सिनेमाघर व टेलीविजन पर भी मचाया धमाल

साल 2021 भोजपुरी सिनेमा के लिए बेहद खास रहा। यह साल कई मायनों में भोजपुरी सिनेमा के लिए चर्चे में रहा। कोविड के बावजूद थिएटरों में प्रदर्शित किसी फिल्म ने बाजी मारी, तो कोई औंधे मुंह गिर गया। वहीं, इस साल की सबसे चर्चित भोजपुरी फिल्म रही यशी फिल्म्स अभय सिन्हा प्रस्तुत और रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी सुपर स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू, अक्षरा सिंह, सहर अफ्शा व यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे स्टारर फ़िल्म ‘विवाह 2’।

फ़िल्म ‘विवाह 2’ छठ पूजा के शुभ अवसर पर सम्पूर्ण देश के सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी। बिहार, यूपी, मुंबई, दिल्ली व नेपाल जैसे जगहों में फ़िल्म ने अच्छा व्यवसाय किया और फ़िल्म के शोज लगातार हाउसफुल रहे। यह फ़िल्म दर्शकों के पसंद पर खड़ी उतरी। फ़िल्म की पटकथा और गीत – संगीत को लोगों में खूब पसंद किया।

दर्शकों ने फ़िल्म ‘विवाह 2’ के ट्रेलर और गानों को यूट्यूब पर खूब सराहा और इसे लोगों का खूब साथ मिला। फ़िल्म का ऑडियो वीडियो इंटर 10 भोजपुरी चैनल पर उपलब्ध है, जिसे आज भी खूब पसंद किया जा रहा है। फ़िल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 31 दिसम्बर 2021 को भोजपुरी के नम्बर वन टेलीविजन चैनल भोजपुरी सिनेमा पर किया गया। यहां इस फ़िल्म ने 2021 की सबसे बड़ी टीआरपी गेन की। फ़िल्म को फिर से 14 जनवरी 2022 को प्रदर्शित किया गया, जिसमें लोगों ने खूब पसंद किया। इसका प्रसारण पुनः 26 जनवरी 2022 को भी किया गया, जहां लोगों का शानदार रेस्पॉन्स मिला।

कुल मिलाकर देखा जाए तो फ़िल्म ‘विवाह 2’ को हर प्लेटफॉर्म पर सफलता मिली और फ़िल्म की लोग खूब सराहना कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण भोजपुरी फिल्मों के प्रसिद्ध वितरक व निर्माता निशांत उज्ज्वल ने किया है। इस फिल्म को भोजपुरी सिनेमा के सबसे सफल निर्देशक प्रेमांशु सिंह ने डायरेक्ट किया है, जबकि डीओपी महेश वैंकट हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। फिल्‍म में प्रदीप पांडेय चिंटू, अक्षरा सिंह, सहर अफ्सा और आम्रपाली दुबे के अलावा मनोज टाइगर, अमित शुक्‍ला, अनुराधा सिंह, प्रियांशु सिंह, संजय वर्मा, बबलू पंडित, राजेश मौर्या, ब्रजेश त्रिपाठी व संजय महानंद मुख्‍य भूमिका में हैं।

गौरतलब है कि विवाह 2 से पहले विवाह 1 भी बेहद चर्चित फ़िल्म रही है, जिसने थिएटर और टीवी में बड़ी सक्सेस हासिल की थी। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि निर्माता निशांत उज्ज्वल और प्रदीप पांडेय चिंटू विवाह का अगला पार्ट यानी विवाह 3 की प्लानिंग कब करते हैं। इस बारे में पूछे जाने पर निशांत उज्ज्वल ने बताया कि विवाह और विवाह 2 में दर्शकों का जो प्यार मिला है, उसके लिए दिल की गहराइयों से दर्शकों के आभारी हैं। विवाह और विवाह 2 से भोजपुरी सिनेमा में पारिवारिक फिल्मों का दौर लौट कर वापस आया है। उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए हम विवाह 3 की जल्द ही प्लानिंग कर रहे हैं। अभी निशांत उज्ज्वल की प्रदीप पांडेय चिंटू व काजल राघवानी के साथ अनंजय रघुराज के निर्देशन में फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ और भोजपुरी की बहुचर्चित फिल्म ‘माई – द प्राउड ऑफ़ इंडिया’ बन कर तैयार हैं। ‘माई – द प्राइड ऑफ़ भोजपुरी’ में दिनेशलाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे के साथ भोजपुरी सिनेमा के कई दिग्गज कलाकार दिखेंगे। इस फिल्म का निर्देशन भोजपुरी के बड़े निर्देशक रजनीश मिश्रा ने किया है।

Related Videos

Leave a Comment

%d bloggers like this: