Home BHOJPURI दिनेशलाल यादव निरहुआ की लल्लू की लैला को मिला दर्शकों का प्यार

दिनेशलाल यादव निरहुआ की लल्लू की लैला को मिला दर्शकों का प्यार

by Team MMetro

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ की फुल टू धमाल भोजपुरी फिल्म लल्लू की लैला मुंबई, बिहार, झारखंड और नेपाल में भव्य पैमाने पर की गई है, जिसे दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। पूरी तरह से पारिवारिक मनोरंजन वाली यह फिल्‍म है।

Lallu Ki Laila

यह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर काफी धमाल मचा रही है, जिससे निर्माता, निर्देशक, नायक, नायिका सहित फिल्म की पूरी कास्‍ट एंड क्रू सभी बहुत प्रसन्न हैं। दिनेशलाल यादव निरहुआ का देसी अंदाज़ में लाजवाब अभिनय दर्शकों को खूब गुदगुदा रहा है।

Lallu Ki Laila

यूट्यूब स्टार आम्रपाली दूबे का जानदार अभिनय व नृत्य काफी लुभा रहा है। सिनेतारिका यामिनी सिंह के अदायगी यह काफी धमाल मचाने वाली है। हरफनमौला अभिनेता सुशील सिंह और प्रकाश जैस का शानदार अभिनय काफी लुभाने वाला है। वर्ल्डवाइड चैनल व जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत तथा वर्ल्डवाइड चैनल के बैनर तले निर्मित की गई है फिल्म लल्लू की लैला को मुंबई में हीरा फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा रिलीज किया है। बिहार में इस फिल्म को विजय लक्ष्मी मूवीज प्रा.लि. द्वारा रिलीज किया गया है।

Lallu Ki Laila

उल्लेखनीय है कि वर्ल्डवाइड चैनल व जीतेन्द्र गुलाटी प्रस्तुत व वर्ल्डवाइड चैनल के बैनर तले निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म लल्लू की लैला भोजपुरी सिनेमा की वर्तमान छवि में बदलाव की बयार लाने के लिए निर्मित की गई इस फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। फिल्म के सहनिर्माता (रिद्धि मूवीज) सुशील सिंह व प्रकाश जैस हैं। निर्देशक सुशील कुमार उपाध्याय हैं। कार्यकारी निर्माता इमरोज अख्तर (मुन्ना) हैं। लेखक संजय राय हैं। संगीतकार मधुकर आनंद, गीतकार आजाद सिंह, संतोष पुरी और संदीप साजन हैं। छायांकन राकेश रोशन सिंह (प्रिन्स), नृत्य राम देवन, कानू मुखर्जी व दिलीप मिस्त्री, मारधाड़ दिलीप यादव, कला नाजिर शेख, संकलन गुरजंट सिंह, कॉस्ट्यूम डिजाइनर कविता सुनीता क्रिएशन, बिजनेस मैनेजर अश्विन चौधरी व मिस्टर राजेश, एग्जीक्यूटिव उपेंद्र सिरसत हैं।

Lallu Ki Laila

मुख्य कलाकार दिनेशलाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे, यामिनी सिंह, सुशील सिंह, प्रकाश जैस, बीआईबी बिजेन्दर सिंह, देव सिंह, जे नीलम, रीना रानी, इमरोज अख्तर व दीपक सिन्हा हैं। मेहमान भूमिका में संजय पांडेय, कनक पांडेय विशेष आकर्षण हैं।

Related Videos

Leave a Comment

%d bloggers like this: