Home BOLLYWOOD Happy Birthday Shraddha Kapoor : श्रद्धा कपूर का स्वर को​किला लता से है खास रिलेशन

Happy Birthday Shraddha Kapoor : श्रद्धा कपूर का स्वर को​किला लता से है खास रिलेशन

by Team MMetro
Shraddha Kapoor

करोड़ों दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का आज जन्मदिन है। श्रद्धा कपूर का जन्म 3 मार्च, 1987 को मुंबई में हुआ था। आज वह अपने परिवार और फैंस के साथ अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। श्रद्धा ने अपने करियर में जहां कई हिट फिल्में दी हैं। वहीं करियर की शुरूआत में कई फ्लॉप फिल्में भी उनके नाम हैं। श्रद्धा कपूर बॉलीवुड के फेमस एक्टर और विलेन शक्ति कपूर की बेटी हैं। वहीं उनकी मां शिवांगी कोल्हापुरे भी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। लेकिन ये बात कम लोग ही जानते हैं कि श्रद्धा कपूर का रिश्ता बॉलीवुड की स्वर को​किला लता मंगेशकर के साथ खास रिश्ता है। आइए बताते हैं क्या…

लता मंगेशकर से है ये खास रिश्ता:
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का लता मंगेशकर के साथ एक खास रिश्ता है जिसके बारे में कम लोग ही जानते हैं। दरअसल, श्रद्धा कपूर के दादा यानि शक्ति कपूर के पिता लता मंगेशकर के कजिन थे। इस रिश्ते से स्वर कोकिला लता मंगेशकर श्रद्धा कपूर की दादी लगती हैं। लता मंगेशकर और श्रद्धा कपूर के बीच खास बॉन्डिंग देखने को मिलता है। आपको बता दें​ कि श्रद्धा कपूर एक अच्छी सिंगर भी हैं। उन्होंने सिंगिंग के टिप्स भी दादी लता मंगेशकर से ली हैं।

View this post on Instagram

🌺

A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on

सलमान के ऑफर को किया था मना:
सलमान खान ने श्रद्धा कपूर को फिल्म में काम करने के लिए ऑफर किया था लेकिन उन्होंने काम करने से ​मना कर दिया था। बता दें कि श्रद्धा ने बॉस्टन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। वहां श्रद्धा कॉलेज प्ले में भी भाग लिया करती थीं। जब श्रद्धा 16 साल की थीं, तब सलमान खान ने उनके कई कॉलेज प्ले को देखे थे। उनको श्रद्धा का काम इतना ज्यादा पसंद आया कि उन्होंने अपनी फिल्म में काम करने का ऑफर तक दे दिया। लेकिन उस वक्त श्रद्धा अपना पूरा ध्यान अपनी पढ़ाई पर देना चाहती थीं इस लिए उन्होंने सलमान खास को बड़े ही प्यार से मना कर दिया था।

View this post on Instagram

Happiness is now.. ✨💜

A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on

View this post on Instagram

🐠❤️ @tigerjackieshroff 📷 by @the_artsy_lens76

A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on

Related Videos

Leave a Comment

%d bloggers like this: