Home BHOJPURI बंसी बिरजू पहुंचे शूटिंग पर

बंसी बिरजू पहुंचे शूटिंग पर

by Team MMetro

मुंबई। आमतौर पर दोस्ती की बमिसाल तो सदियों से दी जाती रही है और इस परंपरा को कायम किया है भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दो दिग्गज अभिनेता प्रवेशलाल यादव और आदित्य ओझा ने। जी हां, सही सुना आपने, अब यह जोड़ी बंसी बिरजू के रूप में रुपहले परदे धमाल मचाने वाले हैं। उनकी गहरी दोस्ती का काफी ट्यूस्ट अब उजागर होने वाला है, जोकि काफी रोमांचक होगा।

Kajal Raghavani


उनके साथ काजल राघवानी काफी ट्विस्ट लाने वाली हैं। बंसी बिरजू के बीच में काजल राघवानी की धमाकेदार एंट्री दशकों का फुल इंटरटेनमेंट करने वाला है। साथ चांदनी सिंह और सपना गिल की अदायगी खूब लुभाने वाली है। उनकी कमेस्ट्री काफी रोमांटिक है। इन दिनों इस फ़िल्म की शूटिंग काफी जोर शोर से भव्य पैमाने पर की जा रही है।

वर्ल्डवाइड चैनल एवं जितेन्द्र गुलाटी प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म बंसी बिरजू के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। निर्देशक अजय कुमार झा हैं। लेखक संतोष मिश्रा तथा संगीतकार ओम झा हैं। छायांकन डीके शर्मा कर रहे हैं। कार्यकारी निर्माता इमरोज अख्तर (मुन्ना) हैं।

मुख्य कलाकार प्रवेश लाल यादव, आदित्य ओझा, काजल राघवानी, चांदनी सिंह, सपना गिल, सुशील सिंह, मनोज टाइगर, जे नीलम वशिष्ठ, अनूप अरोरा, गोपाल राय, रत्नेश बरनवाल आदि हैं।

Related Videos

Leave a Comment

%d bloggers like this: