Home BHOJPURI पटना में विभिन्न जगहों पर लोगों की सेवा कर मनाया गया सुपर स्टार खेसारीलाल यादव का जन्मदिन

पटना में विभिन्न जगहों पर लोगों की सेवा कर मनाया गया सुपर स्टार खेसारीलाल यादव का जन्मदिन

by team metro

भोजपुरी जगत के सक्सेस मशीन सुपर स्टार खेसारी लाल यादव आज का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर उन्हें इंडस्ट्री और उनके चाहने वाले दूसरे लोग भी सुबह से ही बधाई एवं शुभकामनाएं दी रहे हैं। वहीं राजधानी पटना में खेसारीलाल यादव का जन्मदिन अलग ही अंदाज में मनाया जा रहा है, जहां खेसारी चेरिटेबल फाउंडेशन ट्रस्ट के द्वारा सुबह 11 बजे दानापुर अनाथालय में फल, मिठाई, रंग – गुलाल और वस्त्र वितरण कर उनके जन्मदिन मनाया गया।

वहीं, ट्रस्ट द्वारा ही ओल्ड एज होम, नेहरू नगर,पाटलिपुत्र कॉलोनी में भी खेसारी के जन्मदिन पर फल वस्त्र और भोजन का वितरण किया गया। वहीं पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर और पीएमसीएच अस्पताल में भी जरूरत मंद लोगों और मरीजों के बीच भोजन वितरण किया गया। इसके अलावा शाम में बोरिंग रोड चौराहे पर केक काट कर उनके फैंस ने उनका जन्मदिन मनाया और उनकी लंबी आयु की कामना की। मालूम हो कि खेसारी जितने बड़े स्टार हैं, दिल से उतने ही संवेदनशील व्यक्तित्व रखते हैं। यही वजह है कि जब भी लोग मुसीबत में होते हैं, तब वे और उनका यह ट्रस्ट लोगों की मदद भी करता है।

आपको बता दें कि बिहार के छपरा में जन्मे खेसारी लाल यादव ने गरीबी को झेला, देखा और बेहद करीब से महसूस भी किया है। पिता मंगरू लाल यादव चने बेचकर किसी तरह परिवार पालते थे। सात बेटे और पत्नी को पालने के लिए पिता दिनरात मेहनत करते थे। यह गरीबी देखकर खेसारी लाल यादव भी दुखी हो जाते थे। पिता के हाथ मजबूत करने के लिए खेसारी लाल यादव ने मजदूरी तक की। गांव में आई बरात में महिला डांसर बनकर पैसे कमा लेते थे, जो परिवार के लिए बड़ा संबल था।  वे इसी तरह संघर्ष करते रहे और आज वे सफलता के शीर्ष पर हैं, लेकिन अपने जड़ से भी दूर नहीं हुए। यही वजह है कि उनकी ख्याति ग्लोबल हो गयी है और उन्हें अब बॉलीवुड से भी ऑफर आने लगे हैं।

Related Videos

Leave a Comment

%d bloggers like this: