Home BHOJPURI खेसारी लाल यादव के साथ मणि भट्टाचार्य दुबारा कर रही हैं रोमांस, कहा – सन ऑफ बिहार

खेसारी लाल यादव के साथ मणि भट्टाचार्य दुबारा कर रही हैं रोमांस, कहा – सन ऑफ बिहार

by team metro

खेसारी लाल यादव को मणि भट्टाचार्य ने कहा – सन ऑफ बिहार

भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और बंगाली बाला मिस्टी गर्ल मणि भट्टाचार्य लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर से इन दिनों एक साथ दोबारा रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके बीच की रोमांटिक केमिस्ट्री खूब जँच रही है। इन दिनों सरसों के फूलों से अच्छादित हरे भरे खेतों व बसंती बहार के रोमांटिक मौसम में रोमांस का तड़का लगना तो लाजमी है। यह मौसम प्रेमी युगल को रोमांटिक बना देता है। बता दें कि यह रोमांस रीयल नहीं रील लाइफ का है।

जी हां! जाने-माने फिल्म निर्देशक रवि सिन्हा के निर्देशन में बन रही भोजपुरी फिल्म सन ऑफ बिहार में एक बार फिर खेसारी लाल यादव और मणि भट्टाचार्य एक साथ बतौर हीरो हीरोइन फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं और उनके बीच प्यार, मोहब्बत, रोमांस का सीन फिल्माया जा रहा है। जोकि बहुत ही दिलचस्प और ऑडिएंस के लिए फुल इंटरटेनमेंट पैकेज है। पीले पीले सरसों के फूलों के बीच रोमांटिक पोज में मणि भट्टाचार्य ने कई फोटो सोशल मीडिया में शेयर किए हैं, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं और वे बेहद रोमांटिक मूड में इठलाती इतराती हुई नजर आ रही हैं।

गौरतलब है कि भोजपुरी सिनेमा में खेसारीलाल यादव के साथ भोजपुरी फिल्म जिला चंपारण से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री करने वाली बंगाली बाला मिस्टी गर्ल मणि भट्टाचार्य करोड़ों दिलों की धड़कन बन गई हैं। उनकी भोजपुरी फिल्मों और गानों में बला की खूबसूरती और मोहक अदाओं का हर कोई दीवाना बना हुआ है। सुपर डुपर हिट फिल्म जिला चंपारण में खेसारी लाल यादव और मणि भट्टाचार्य की रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई और इस जोड़ी को काफी पसंद किया गया। उसके बाद जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ के साथ मणि भट्टाचार्य ने भोजपुरी फिल्म संघर्ष में नजर आईं। फिर पावर स्टार पवन सिंह के मणि भोजपुरी फिल्म वांटेड में अपने अदाओं का जादू चलाया। इस फिल्म का ब्लॉक बस्टर हिट गाना ‘पलंगिया सोने न दिया’ से मणि भट्टाचार्य ने करोड़ों दिलों की धड़कन बन गई हैं। तब से लेकर अब तक लगभग सभी भोजपुरी स्टार के साथ फिल्में कर रही हैं।

उल्लेखनीय है कि नूतन वर्ष 2022 की शुरुआत मिस्टी गर्ल मणि भट्टाचार्य ने सिनेस्टार गुंजन सिंह के साथ भोजपुरी फिल्म कुँवारी कन्या की शूटिंग से की हैं और खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी फिल्म सन ऑफ बिहार की शूटिंग में व्यस्त हैं।  
वविदित हो कि कैप्टन वीडियो प्रा. लि. के बैनर तले निर्मित की जा रही फिल्म ‘सन ऑफ़ बिहार के निर्माता अमित गुप्ता, अजय गुप्ता और उमा गुप्ता हैं। जबकि निर्देशित रवि सिन्हा कर रहे हैं। वहीं संगीत कृष्णा बेदर्दी ने दिया है।  कहानी रवि सिन्हा ने ही लिखा है। फिल्म के डीओपी आर आर प्रिंस हैं।

Related Videos

Leave a Comment

%d bloggers like this: