Home BHOJPURI नेहा राज और काजल त्रिपाठी का लोकगीत  ”दिलदार सजनवा’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से हुआ रिलीज

नेहा राज और काजल त्रिपाठी का लोकगीत  ”दिलदार सजनवा’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से हुआ रिलीज

by team metro

भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर नेहा राज की सुरीली आवाज में गाया हुआ बेपनाह प्यार से भरा भोजपुरी लोकगीत ‘दिलदार सजनवा’ रिलीज हुआ है, जिसके वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी अपने प्यारे साजन की खूबियाँ बयां करते हुए नजर आ रही हैं। यह लवली सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में नेहा राज और काजल त्रिपाठ की जोड़ी धमाल मचा रही है। यह रोमांटिक गाना बढती गर्मी में तापमान बढ़ाने का काम कर रहा है। इस गाने को लोग ध्यान से सुन व देख रहे हैं और पसंद भी कर रहे हैं। यह लोकगीत हैप्पी मूड में बनाया गया है, जो लोगों का दिल छू रहा है। यह गाना वायरल होने वाला है। यह सांग पति का अपनी खूबसूरत कनिया के प्रति प्यार और चाहत पर आधारित है, जोकि बहुत रोमांटिक बनाया गया है। वीडियो में काजल त्रिपाठी बैगनी साड़ी पहने अपने हुश्न से कयामत ढा रही हैं और अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर रही हैं।

इस गाने के वीडियो में जहां सिंगर नेहा राज की मधुर आवाज सुनने को मिल रही है, वहीं एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी की खूबसूरत अदाओं का जलवा देखने को मिल रहा है। गाने की शुरुआत में काजल त्रिपाठी अपने पति के साथ नजर आ रही हैं, जो बाहर जाते समय अपनी पत्नी से प्यार से इजाजत लेता है, जिससे उसे अपने पति पर बहुत ज्यादा प्यार उमड़ पड़ता है। वह अपने सखी सहेलियां के बीच खूबसूरत अंदाज में ठुमका लगाते हुए अपने पति की तारीफ करते हुए कहती है कि…
‘प्यार भरल बा उनका बोलिया में, हरदम रहस खुशहलिया में, एकहु ना बात टालेले हे, दिलदार हवे मोर सजनवा कहनवा मानेले हे, दिलदार हवे मोर सजनवा कहनवा मानेले हे…’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘दिलदार सजनवा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर नेहा राज ने सुरीली आवाज गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने अपनी मोहक अदा से बैगनी साड़ी में गरदा उड़ा रही है। इस गाने के पीआरओ ब्रजेश मेहर हैं। इस गाने को गीतकार  प्रभात प्यारे, वकील ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो  डायरेक्टर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल हैं। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Related Videos

Leave a Comment

%d bloggers like this: