Home BHOJPURI करिश्मा कक्कर का भोजपुरी होली गीत ‘होली में घरे चलि आवा’ में पति के लिए परेशान दिखी निकिता भारद्वाज

करिश्मा कक्कर का भोजपुरी होली गीत ‘होली में घरे चलि आवा’ में पति के लिए परेशान दिखी निकिता भारद्वाज

by team metro

मौसम बसंती और फगुआ का बयार के संगम में खेतों में सरसों के पीले फूल, मोजराये आम के पेड़, हरे भरे खेत-खलिहान व बाग-बगीचे देख कर तन मन आनंदित हो जाता है और मन मयूर झूम उठता है। ऐसे में होली के गीत मिजाज मस्त कर देते हैं। इसी बीच भोजपुरी होली गीत ‘होली में घरे चलि आवा’ सुन व देखकर मन मुग्ध हो जा रहा है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया यह होली गीत ‘होली में घरे चलि आवा’ वाकई में मोह रहा है। सिंगर करिश्मा कक्कर ने अपनी सुरीली आवाज में कमाल का गायन किया है। उनकी मधुर आवाज कानों में मिसिरी सा घोल रही है और साथ ही म्यूजिक भी बहुत कर्णप्रिय बनाया गया है। वहीं एक्ट्रेस निकिता भारद्वाज की लाजवाब अदा जादू सा असर कर रहा है। उनकी भाव भंगिमा, देसी ठुमका और रंग अबीर से सराबोर तन बरबस मन मोह रहा है। इस होली गीत के ऑडियो और वीडियो में गजब का तालमेल बिठाया गया है। इस गाने को गेहूं के हरे भरे खेत मे फिल्माया गया है, जोकि देखते मन प्रसन्न हो जाता है। इसके वीडियो में दिखाया गया है कि एक युवा नारी का पिया परदेस में कमाने गया है और होली में घर नहीं आ पा रहा है। जबकि पत्नी चाहती है कि वह अपने पति के साथ होली खेले… वह इस गाने में अपने पति को उलाहना देते हुए कहती है कि…
‘सरसो फुलाइल होली आइल तू नाही अइला राजा, हमरा बड़ी शक होता केकरे पर लोभइला राजा… एके महीना में का राजा बनि जाला, घरवा में कनिया छोड़ि के कतना कमाला…’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी होली गीत ‘होली में घरे चलि आवा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। गाने के पीआरओ ब्रजेश मेहर हैं। इस होली गीत को सिंगर करिश्मा कक्कर ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस निकिता भारद्वाज ने अपनी मोहक अदा से सबको दीवाना बना रही है। इस गाने को गीतकार सोनू साहिल ने लिखा है, जबकि संगीतकार दीपक दिलकश ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, सनी सोनकर, डीओपी गौरव राय, राजन, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। मिक्स व मास्टर अंकित अहीर, डीआई रोहित सिंह ने किया है। प्रोडक्शन पंकज सोनी का है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Related Videos

Leave a Comment

%d bloggers like this: