Home BHOJPURI पल्लवी गिरी बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड से सम्मानित ‘ग्रीन सितारा अल्बम अवार्ड’ में

पल्लवी गिरी बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड से सम्मानित ‘ग्रीन सितारा अल्बम अवार्ड’ में

by team metro

मिस दिल्ली का खिताब अपने नाम करने वाली क्यूट एक्ट्रेस पल्लवी गिरी को ‘बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड’ से ‘ग्रीन सितारा अल्बम अवार्ड’ समारोह में सम्मानित गया है। यह अवार्ड उन्हें विगत दिनों उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित ‘त्रिमूर्ति म्यूजिकल भोजपुरी’ प्रस्तुत ‘ग्रीन सितारा अल्बम अवार्ड 2023’ में दिया गया है। पल्लवी गिरी की अचीवमेंट को देखते हुए अवार्ड के ज्यूरी मेंबर ने काफी सराहना की है। इस अवार्ड के आयोजक विजय पांडेय हैं। बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड पाकर पल्लवी गिरी ने ग्रीन सितारा अल्बम अवार्ड टीम को तहेदिल से धन्यवाद करते हुए अपने चाहने वाले का भी आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि मॉडलिंग से एक्ट्रेस बनने का शानदार सफर तय करते हुए पल्लवी गिरी फिल्म और म्यूजिक वर्ल्ड में अपना मुकम्मल स्थान बना चुकी हैं। वे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री व वीडियो अल्बम इंडस्ट्री में लगातार सक्रिय हैं। वे अपने शानदार अभिनय व मनमोहक नृत्य व अदा से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। एक ओर जहाँ वे लगातार फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त रहती हैं, वहीं वे वीडियो अल्बम के गानों में भी अपनी मोहक अदा का जलवा बिखेरते हुए नजर आती हैं। उनके बहुत सारे भोजपुरी वीडियो अलबम सांग हिट हुए हैं और यूट्यूब पर कई गानों को लाखों-करोड़ों की तादाद में व्यूज मिले हैं।

बता दें कि पल्लवी गिरी का हिट भोजपुरी अल्बम सांग ‘हमके दुल्हिन बना लs न तs दोसर लेकर जाई’ जोकि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के द्वारा बनाई गई थी और दूसरा सांग ‘मेहरारू दाल भात नाही’ जैसे गीतों को लेकर अवार्ड देकर समानित किया गया। इसके अलावा ‘गरईया मछरी’, ‘आज जेल होई काल्ह बेल होई’ सहित बहुत सारे हिट गानों में उन्होंने अपनी लाजवाब अदायगी का जलवा बिखेरा है।
पल्लवी गिरी की कई भोजपुरी फिल्में रिलीज के कगार पर हैं, जिसमें ‘मैं तेरा दीवाना’, ‘गंगा राज’, ‘भइया जइसन केहू नाही’, ‘दीवाना मैं या तू’, ‘छठी मइया’ आदि फिल्में शामिल हैं।

Related Videos

Leave a Comment

%d bloggers like this: