Home BHOJPURI पवन सिंह की फुल मूवी क्रेक फाईटर को मिले 20 मिलियन व्यूज

पवन सिंह की फुल मूवी क्रेक फाईटर को मिले 20 मिलियन व्यूज

by Team MMetro

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के एंग्रीयंगमैन व गायकी के सिरमौर पवन सिंह के शानदार अभिनय व खतरनाक स्टंट से सजी भोजपुरी फिल्म क्रेक फाईटर को यूट्यूब पर 20 मिलियन से अधिक व्यूज मिले हैं। सुजीत कुमार सिंह निर्देशित फुल मूवी क्रेक फाइटर वेब म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है, जोकि ये रिलीज होते ही काफी वायरल हो गया है। बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन में अव्वल दर्जे पर सफलता का परचम लहराकर सुपर डुपर हिट ब्लॉक बस्टर फिल्म क्रेक फाईटर ने नया कीर्तिमान स्थापित किया और इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में पवन सिंह का हैरतअंगेज कारनामा एवं खतरनाक स्टंट काफी रोमांचित करता है।

पवन सिंह के साथ लूलिया गर्ल निधि झा की जोड़ी काफी अच्छी लगी है। वहीं पहली बार पवन सिंह के साथ संचिता बनर्जी की जोड़ी काफी आकर्षक है। अल्बम की दुनियां में धूम मचाने वाली यू ट्यूब स्टार चांदनी सिंह का जलवा दर्शकों को बहुत पसंद आया है। गजनी फेम प्रदीप रावत का हार्डकोर खलनायकी दर्शकों को काफी रोमांचित करता है। उनके अलावा अभिषेक पाण्डेय गोलू, ब्रजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, जय सिंह, बालगोविंद बंजारा, अमित शुक्ला, धामा वर्मा, लोटा तिवारी, संजय वर्मा, दिव्या शर्मा, सिद्धार्थ सेंगर, श्रद्धा नवल, शिवा राजपूत, निक्की सिंह, बेबी तनिष्का सिंह, मास्टर साहिल सिंह आदि कलाकारों का अभिनय कबीले तरीफ है।

उपेन्द्र सिंह फिल्म्स क्रिएशन्स के बैनर तले निर्मित की गई इस फिल्म के निर्माता उपेन्द्र सिंह हैं। कुशल निर्देशक सुजीत कुमार सिंह ने इस फिल्म में सबसे ज्यादा एक्सप्रीमेन्ट किया है, जो काफी रोमांच से भरपूर है। कार्यकारी निर्माता लोकेश मिश्रा हैं। फिल्म की कथा, पटकथा व संवाद लिखा है वीरू ठाकुर ने। गीतकार सुमित सिंह चन्द्रवंशी, विनय निर्मल, आर आर पंकज, जाहिद अख्तर के लिखे गीतों को मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार छोटे बाबा बसही ने। प्रोडक्शन डिज़ाइनर अरशद शेख पप्पू हैं। छायांकन वेंकट महेश, नृत्य कानू मुखर्जी, संजय कोर्वे, मारधाड़ एस. मल्लेश, संकलन दीपक जऊल का है।

Related Videos

Leave a Comment

%d bloggers like this: