Home BHOJPURI गुंजन सिंह की पत्नी सुरुचि सिंह का जन्मदिन यादगार बनाया पवन सिंह ने

गुंजन सिंह की पत्नी सुरुचि सिंह का जन्मदिन यादगार बनाया पवन सिंह ने

by team metro

पवन सिंह ने गुंजन सिंह की पत्नी सुरुचि सिंह का जन्मदिन बनाया यादगार

पवन सिंह पहुँचे गुंजन सिंह की पत्नी सुरुचि सिंह के जन्मदिन पर, हर्षोल्लास से मनाया बर्थडे

भोजपुरी के सुपर स्टार गुंजन सिंह अपने मधुर गीतों और फिल्मों के जरिए दर्शकों का हमेशा इंटरटेनमेंट करते रहते हैं। वे गानों और फिल्मों की शूटिंग में हमेशा व्यस्त रहते हैं और साथ ही परिवार को भी भरपूर समय देते हैं। इसी बीच गुंजन सिंह की धर्मपत्नी सुरुचि सिंह का जन्मदिन इस बार लखनऊ के आलीशान होटल में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने सुरुचि सिंह का जन्मदिन यादगार बना दिया। उन्होंने केक कटिंग से समय सुरुचि सिंह के जन्मदिन पर पहुंचकर अपनापन जताया और तहेदिल से आशीर्वाद दिया। इस शुभ घड़ी में फ़िल्म जगत के रंजीत सिंह, संजय वर्मा सहित बहुत से गणमान्य जन भी गुंजन सिंह के साथ मौजूद थे और सभी ने सुरुचि सिंह को जन्मदिन की बधाई एवं ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और सुपरस्टार गुंजन सिंह की दोस्ती जगजाहिर है। वे दोनों दोस्त एक दूसरे पर भरपूर प्यार लुटाते हैं और बड़े भाई छोटे भाई का फर्ज भी निभाते हैं। पिछले साल दिसंबर में हुई गुंजन सिंह और सुरुचि सिंह की शादी में भी पवन सिंह शामिल हुए थे और नवदंपति को नवजीवन मंगलमय होने का आशीर्वाद भी दिए थे। इस बार गुंजन सिंह की धर्मपत्नी सुरुचि सिंह के जन्मदिन पर अपना कीमती समय निकाल कर पवन सिंह पहुँचे और उनका जन्मदिन हमेशा के लिए यादगार बना दिये। इसके लिए पवन सिंह को गुंजन सिंह और सुरुचि सिंह ने तहेदिल से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

गुंजन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर सुरुचि सिंह के जन्मदिन का केक कटिंग का वीडियो पोस्ट किया है। जिस पर उनके फैंस व शुभचिंतकों का भर भर कर बर्थडे विश का कमेंट आ रहा है।

आपको बता दें कि गुंजन सिंह ने अपने फैन्स, चाहने वालों को तहेदिल से धन्यवाद दिया और ऐसे ही अपना प्यार आशीर्वाद हमेशा बनाये रखने की कामना किया। गुंजन सिंह की बात करें तो वे फ़िल्म इंडस्ट्री में अपनी खास शैली की गायिकी के दम पर राज करते हैं। वे भोजपुरी और मगही गानों के लिए फेमस हैं। लोग उनकी गायिकी को काफी पसंद करते हैं।

फिलहाल गुंजन सिंह इन दिनों उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एम एस फिल्म्स इंटरटेनमेंट और नितारा फिल्म्स के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘डी जे बाबू’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। जिसमें उनकी नायिका मनीषा यादव हैं। फ़िल्म के निर्माता महेश सिंह व सतीश हैं। को-प्रोड्यूसर कृष्णा यादव व अर्जुन सिंह हैं। निर्देशक गौरव पटेल गुड्डू हैं। लेखक मनोज कुशवाहा हैं। डीओपी डी के शर्मा, डांस मास्टर सोनू प्रीतम, फाइट मास्टर दिनेश यादव, लाईन प्रोड्यूसर संतोष वर्मा हैं।

Related Videos

Leave a Comment

%d bloggers like this: