Home BHOJPURI पवन सिंह का गाना ‘होली के मजा’ ने मचाया दिया धमाल, वीडियो हो रहा वायरल

पवन सिंह का गाना ‘होली के मजा’ ने मचाया दिया धमाल, वीडियो हो रहा वायरल

by team metro

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का एक और होली स्पेशल गाना आज रिलीज हुआ है, जिसने धमाल मचा दिया है। व्हाइट व्हाइट लहंगा की सफलता के बाद अब पवन सिंह का यह गाना  ‘होली के मजा’ भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने ने रिलीज के साथ ही दर्शकों को होली के रंग की उमंग से भर दिया है। गाने में पवन सिंह के साथ भोजपुरी की सुपरहॉट, बोल्ड और ग्लैमरस अभिनेत्री श्वेता महारा नजर आ रही हैं। श्वेता महारा की दीवानगी वैसे भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोलती है। ऐसे में श्वेता महारा का पवन सिंह के साथ ठुमके ने लोगों को दीवाना बना दिया है।

लिंक : https://youtu.be/KjYiyW0PYyY

बता दें कि पवन सिंह और श्वेता महारा का यह भोजपुरी होली गाना ‘होली के मजा’ को पवन सिंह ने गाया है और इसके बोल रौशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं।पी आर ओ रंजन सिन्हा है। इसका संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है। वहीं इसके वीडियो को विभांशु तिवारी ने डायरेक्ट किया है। यह गाना ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन से रिलीज हुआ है। इसे हर घन्टे के हिसाब से 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल रहे हैं। इस गाने में दोनों के बीच जारी होली की हुड़दंग के संग उड़ते रंग और गुलाल देखकर आप भी रंगों के त्यौहार के संग रंग जाएंगे।

पवन सिंह का जलवा इन दिनों भोजपुरी ही नहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी खूब देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि दर्शकों के प्यार और समर्थन के बदले पवन सिंह भी लगातार अपने अभिनय और गानों से उनका मनोरंजन करते नजर आते हैं। इसी क्रम में अब पवन ने होली के मौके पर अपना एक और नया गाना रिलीज कर दिया है। जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।

Related Videos

Leave a Comment

%d bloggers like this: