Home Uncategorized देसी स्टार समर सिंह ने गीतकार आलोक यादव को महाशिवरात्रि पर गिफ्ट किया कार

देसी स्टार समर सिंह ने गीतकार आलोक यादव को महाशिवरात्रि पर गिफ्ट किया कार

by team metro

भोजपुरी सिनेमा के एक्टर और सिंगर देसी स्टार समर सिंह अपने देसी स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में अब उनकी दरियादिली की चहुँओर जमकर तारीफ हो रही है। उन्होंने अपने गीतकार आलोक यादव को शिफ्ट डिजायर कार गिफ्ट की है।
गौरतलब है कि आज यानि कि 1 मार्च, 2022 को देशभर में महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जा रहा है। श्रद्धा भक्ति से भक्त भोलेनाथ को जल और दूध चढ़ाकर उनका अभिषेक कर रहे हैं। इस फेहरिस्त में बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी तक के सेलेब्स भी शामिल हैं। इसी बीच भोजपुरी सिनेमा के देसी स्टार समर सिंह ने महाशिवरात्रि के मौके पर गीतकार आलोक यादव को महंगी कार गिफ्ट की है, जिसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें वो उन्हें कार गिफ्ट करते हुए दिख रहे हैं।
समर सिंह ने गीतकार आलोक यादव को स्विफ्ट डिजायर कार गिफ्ट की है, इस कार की कीमत करीब 7 लाख की है। आलोक के लिए ये बहुत ही खास और कीमत है। दोनों ही स्टार एक साथ काफी समय से काम कर रहे हैं।

बता दें कि देसी स्टार समर सिंह और गीतकार आलोक यादव की हिट जोड़ी ने भोजपुरी में बहुत से ब्लॉकबस्टर सुपरहिट देसी गाने दिए हैं। इस जोड़ी ने साफ-सुथरे भोजपुरी माटी से जुड़े भोजपुरी गीत संगीत प्रेमियों के बीच लेकर आते रहे हैं, जिससे भोजपुरी एल्बम का नजरिया चेंज हुआ और लोग मजबूर हो गए देसी गाने लिखने, गाने और वीडियो शूट करने पर। भोजपुरी म्यूजिक एल्बम के मौजूदा बदलाव का श्रेय देसी स्टार समर सिंह को ही जाता है। थ्रेसर गाने से लेकर अब तक अधिकतर गाने उनके भोजपुरी माटी और भोजपुरी कल्चर से जुड़े रहते हैं।


समर सिंह और आलोक यादव का हिट सांग ‘सईयां बेच दीं थ्रेसर’ ने इन्हें पहचान दिलाया था। इनके गाने ने रिलीज होने के बाद ही तहलका मचा दिया था और दर्शकों ने इस पर खूब प्यार लुटाया था। इनकी जोड़ी यहीं से हिट हो गई थी। अब तक अनगिनत सुपरहिट गाने भोजपुरी इंडस्ट्री को दिये हैं। आज की तारीख में समर सिंह करोड़ों दिलों की धड़कन बने हुए हैं।

Related Videos

Leave a Comment

%d bloggers like this: