Home BHOJPURI अरुण तिवारी के निर्देशन में शुरू हुई भोजपुरी फ़िल्म “दो चुटकी सिन्दूर” की शूटिंग शाहगंज में

अरुण तिवारी के निर्देशन में शुरू हुई भोजपुरी फ़िल्म “दो चुटकी सिन्दूर” की शूटिंग शाहगंज में

by team metro

भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री के जाने माने फ़िल्म निर्देशक अरुण तिवारी के निर्देशन में यूथ स्टार विमल पांडेय स्टारर भोजपुरी फ़िल्म ‘दो चुटकी सिन्दूर’ की शूटिंग शाहगंज में विधिवत पूजा अर्चना करके शुरू कर दी गई है। इस फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका में विमल पांडेय, पल्लवी गिरी, नम्रता सिंह, संजय वर्मा की चौकड़ी फुल टू धमाल मचाने वाली है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के शाहगंज तहसील, जनपद जौनपुर के अन्तर्गत नगर के शाहपंजा में स्थित प्रसिद्ध गोपेश्वर महादेव मंदिर में मेडले इंटरटेनमेंट के बैनर के तले निर्माणाधीन भोजपुरी फ़िल्म ‘दो चुटकी सिन्दूर’ की शुरुआत हो गई है, जिसका उद्घाटन नगर के नगर पालिका अध्यक्षा की अनुपस्थिति में उनके पति श्री बन्टी सिंह द्वारा किया गया। यह फिल्म पारिवारिक रिश्तों के ऊपर बनायी जा रही फ़ैमिली ड्रामा फ़िल्म है, जो दर्शकों को हँसाते गुदगुदाते और रुलाते हुए खूब पसंद आएगी। इस फिल्म की शूटिंग शाहगंज के विभिन्न क्षेत्रों ताखा पूरब, समईसा, छताईकला सहित कई ग्रामीण एरिया व शहरी क्षेत्र में की जाएगी।
भव्य पैमाने पर बनाई जा रही फ़िल्म ‘दो चुटकी सिन्दूर’ के निर्माता महेश कुमार हैं, जिनका उद्देश्य है भोजपुरी दर्शकों के बीच सम्पूर्ण पारिवारिक व बेहतरीन फ़िल्म देना और विशुद्ध मनोरंजन कराना। इस फ़िल्म के निर्देशक अरुण तिवारी हैं, जो अपनी बेहतरीन फ़िल्म मेकिंग से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपना अहम योगदान दे रहे हैं। इस फ़िल्म की भी मेंकिंग व टेकिंग वे कमाल की कर रहे हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार विमल पांडेय, पल्लवी गिरी, नम्रता सिंह, संजय वर्मा, अवनीश तिवारी, अनीता सहगल, किरन मिश्रा, अनूप अरोरा, जीतू शुक्ला, प्रशान्त अग्रहरि, ललित उपाध्याय, डमरु इत्यादि हैं।  इस फिल्म की खासियत यह है कि यहाँ स्थानीय कलाकारों को भी प्राथमिकता दी गयी है। इस फिल्म के लेखक ललित शुक्ला, संगीतकार मनोज भास्कर हैं। एसोसिएट डायरेक्टर सुनील पांडेय, डीओपी चन्द्रिका गुप्ता हैं। प्रोडक्शन कंट्रोलर शेखर यादव, प्रोडक्शन मैनेजर सुभाष यादव हैं। फिल्म में स्थानीय सहयोग प्रशान्त अग्रहरि और अवनीश तिवारी का है।

Related Videos

Leave a Comment

%d bloggers like this: