Home BHOJPURI सुमन राज और काजल त्रिपाठी का नया होली गीत ‘रंग डलले बा ईयरवा’ हुआ रिलीज

सुमन राज और काजल त्रिपाठी का नया होली गीत ‘रंग डलले बा ईयरवा’ हुआ रिलीज

by team metro

भोजपुरी सिने इंडस्ट्री में अपनी अपनी का जादू चला रही सिंगर सुमन राज और अपनी अदाओं से जलवा बिखेर रही एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने इस बार होली पर अपने गानों से तहलका मचा रखा है। इसी क्रम में उनका एक और नया होली गीत ‘रंग डलले बा ईयरवा’ गर्दा उड़ाने आ गया है। इस होली गीत को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
इस गाने को भोजपुरी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इस होली गीतों को नए अंदाज में पेश किया गया है। सिंगर सुमन राज की सुरीली आवाज पर इस गाने के वीडियो में काजल त्रिपाठी ग्रीन कलर के शूट सलवार में रंग गुलाल से सराबोर गरदा उड़ा रही हैं, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने में दिखाया गया है कि काजल त्रिपाठी का इयार जबरन रंग गुलाल लगाकर काजल को बहुत परेशान कर दिया है। जिससे काजल की इस बार का फगुआ बेकार हो गई है। वह अपनी सहेलियों से कहती है कि…
‘असो के फगुआ बेकार हो गईल, घटना ये सखी बरियार हो गईल, गोरे गोरे गलिया पे मलले रेड कलरवा, अरे धोखा से अलोता में रंग डलले बा ईयरवा…’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी होली गीत ‘रंग डलले बा ईयरवा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस होली गीत को सिंगर सुमन राज ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने अपनी मोहक अदा से सबको दीवाना बना रही है। इस गाने को गीतकार शुभदयाल सोहरा व कृष्णा संगम ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, सनी सोनकर, डीओपी गौरव राय, राजन, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। मिक्स व मास्टर अंकित अहीर, डीआई रोहित सिंह ने किया है। प्रोडक्शन पंकज सोनी का है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Related Videos

Leave a Comment

%d bloggers like this: