Home BOLLYWOOD पूजा सिंह के जन्मदिन पर लगा बधाईयों का तांता, जल्द दिखेंगी यश कुमार के साथ फिल्म ‘रईसजादा’ में

पूजा सिंह के जन्मदिन पर लगा बधाईयों का तांता, जल्द दिखेंगी यश कुमार के साथ फिल्म ‘रईसजादा’ में

by team metro

भोजपुरी सिनेमा की उभरती अदाकारा पूजा सिंह के जन्मदिन के शुभ दिन पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री सहित उनके सगे-संबन्धियों, करीबी मित्रों तथा उनके चाहने वालों ने फ़ोन पर कॉल व मैसेज करके, व्हाट्सप्प पर व सोशल मीडिया पर भी बधाई व शुभकामनाएं दी है। उनके पास रात दिन भर बधाईयों का ताँता लगा रहा। पूजा सिंह ने जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देने वाले सभी को तहेदिल से धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है।
बात की जाय ऐक्ट्रेस पूजा सिंह की तो वह जितनी अच्छी अदाकारा हैं, उतनी ही अच्छी इंसान भी हैं। बचपन से ही कुछ अलग करने व अपनी खास पहचान बनाने का उनका सपना अब साकार हो रहा है। इन दिनों वे कई फिल्मों को लेकर काफी व्यस्त हैं। वे जल्द ही कई बड़े स्टारों की भोजपुरी फिल्म में अपने मोहक अदा व नृत्य का जलवा बिखेरने वाली हैं।

उल्लेखनीय है कि भोजपुरी सिनेमा के सुनहरे दौर में जहां रोजाना एक से बढ़कर एक बेहतरीन पारिवारिक फिल्मों का निर्माण किया जा रहा है, वहीं प्रतिभाशाली एक्टर एक्ट्रेस का भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री हो रही है। ऐसे में एक्ट्रेस पूजा सिंह ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री कर दी हैं। वे जल्द ही में बैक टू बैक कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखरते हुए नजर आने वाली हैं। इसी महीने में सुपरस्टार यश कुमार के साथ फिल्म रईसजादा में पूजा सिंह नजर आने वाली हैं। सरस्वती मूवीज वर्ल्ड के बैनर तले बन रही इस फ़िल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और खलीलाबाद के विभिन्न क्षेत्रों में शुरू की जाएगी। इस फ़िल्म के निर्देशक रुस्तम अली चिश्ती हैं।

Related Videos

Leave a Comment

%d bloggers like this: