Home BOLLYWOOD विमल पांडेय, संजय वर्मा कर रहे हैं अरुण तिवारी के निर्देशन में भोजपुरी फ़िल्म “दो चुटकी सिन्दूर” की शूटिंग

विमल पांडेय, संजय वर्मा कर रहे हैं अरुण तिवारी के निर्देशन में भोजपुरी फ़िल्म “दो चुटकी सिन्दूर” की शूटिंग

by team metro

विमल पांडेय, संजय वर्मा पहली बार “दो चुटकी सिन्दूर” में एक साथ करेंगे धमाल

भोजपुरी सिनेमा के यूथ स्टार विमल पांडेय इस दिनों उत्तर प्रदेश के शाहगंज में भोजपुरी फ़िल्म ‘दो चुटकी सिन्दूर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में विमल पांडेय के दोस्त के रोल में हरफनमौला अभिनेता संजय वर्मा महत्त्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। जाने माने फ़िल्म निर्देशक अरुण तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फ़िल्म में विमल पांडेय और संजय वर्मा फुल टू धमाल मचाने वाले हैं। पहली बार रुपहले परदे पर उनकी रोमांचित कर देने वाली केमेस्ट्री बड़ी मजेदार होने वाली है। इतना ही नहीं इस फ़िल्म में  केंद्रीय भूमिका में विमल पांडेय, पल्लवी गिरी, नम्रता सिंह, संजय वर्मा की चौकड़ी फुल टू धमाल मचाने वाली है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के शाहगंज तहसील, जनपद जौनपुर के विभिन्न क्षेत्रों ताखा पूरब, समईसा, छताईकला सहित कई ग्रामीण एरिया व शहरी क्षेत्र में मेडले इंटरटेनमेंट के बैनर के तले निर्माणाधीन भोजपुरी फ़िल्म ‘दो चुटकी सिन्दूर’ की शूटिंग जोर शोर से की जा रही है। यह फिल्म पारिवारिक रिश्तों के ऊपर बनाई जा रही फ़ैमिली ड्रामा फ़िल्म है, जो दर्शकों को हँसाते गुदगुदाते और रुलाते हुए खूब पसंद आएगी।
भव्य पैमाने पर बनाई जा रही फ़िल्म ‘दो चुटकी सिन्दूर’ के निर्माता महेश कुमार हैं, जिनका उद्देश्य है भोजपुरी दर्शकों के बीच सम्पूर्ण पारिवारिक व बेहतरीन फ़िल्म देना और विशुद्ध मनोरंजन कराना। इस फ़िल्म के निर्देशक अरुण तिवारी हैं, जो अपनी बेहतरीन फ़िल्म मेकिंग से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपना अहम योगदान दे रहे हैं। इस फ़िल्म की भी मेंकिंग व टेकिंग वे कमाल की कर रहे हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार विमल पांडेय, पल्लवी गिरी, नम्रता सिंह, संजय वर्मा, अवनीश तिवारी, अनीता सहगल, सीपी भट्ट, किरन मिश्रा, अनूप अरोरा, जीतू शुक्ला, प्रशान्त अग्रहरि, ललित उपाध्याय, डमरु इत्यादि हैं।  इस फिल्म की खासियत यह है कि यहाँ स्थानीय कलाकारों को भी प्राथमिकता दी गयी है। इस फिल्म के लेखक ललित शुक्ला, संगीतकार मनोज भास्कर हैं। एसोसिएट डायरेक्टर सुनील पांडेय, डीओपी चन्द्रिका गुप्ता हैं। प्रोडक्शन कंट्रोलर शेखर यादव, प्रोडक्शन मैनेजर सुभाष यादव, प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। फिल्म में स्थानीय सहयोग प्रशान्त अग्रहरि और अवनीश तिवारी का है।

Related Videos

Leave a Comment

%d bloggers like this: