Home BHOJPURI प्रभा राज, काजल त्रिपाठी का लोकगीत ‘घुँघटा ना उठी ए राजा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

प्रभा राज, काजल त्रिपाठी का लोकगीत ‘घुँघटा ना उठी ए राजा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

by team metro

भोजपुरी गीत संगीत की दुनियाँ में पॉपुलर सिंगर प्रभा राज नये अंदाज में बहुत ही शानदार लोकगीत ‘घुँघटा ना उठी ए राजा’ लेकर आई हैं। उनकी सुरीली आवाज में गाया हुआ यह लोकगीत शानदार बनाया गया है। इसके वीडियो में खूबसूरत अदाकारा काजल त्रिपाठी ने नई नवेली दुल्हन के गेटअप में सबका मन मोह रही है। एक बार फिर काजल त्रिपाठी अपनी मोहक अदाओं से  जादू चला रही है और अपने हुश्न का जलवा बिखेर रही हैं। यह शानदार लोकगीत ‘घुँघटा ना उठी ए राजा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने का सिचुएशन बहुत प्यारा है। इसके वीडियो में दिखाया गया है कि नई नई शादी होने पर सुहागरात के समय सेज पर बैठी दुल्हन की मुँह देखाई रस्म पर आधारित है। इसके वीडियो में नई नवेली दुल्हन अपने पति से घूँघट उठाने की बेला पर मुँह देखाई में नथिया की डिमांड करती है और ना मिलने पर अपने पति को अलग जमीन पर सोने के लिए कहती है। यह गाना मन लुभामे वाले अंदाज में बनाया गया है।

इस गाने में सुहागन बनी एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी सुहागरात वाली रात में सजाए हुए पलंग पर बैठी है और वह अपने दूल्हे से घूँघट उठाने के बदले नथिया की डिमांड करती है, जिसे दूल्हा पूरा नहीं कर पाता है तो नाराज होकर दुल्हन कहती है कि…
‘बरत खीस रउआ पजरा ना आईं, धरी ना बिछौना होन्ने भुइयां जल्दी जाईं… बुझाईल… बढ़त खीस रउआ पजरा ना आईं, धरी ना बिछौना होन्ने भुइयां जल्दी जाईं, ककनो फुसलाइबा बाकि दिया बुती नाही ए राजा, मुँह देखाई में नथुनिया नाही देबा तबले घुँघटा ना उठी ए राजा…’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘घुँघटा ना उठी ए राजा’ का निर्माण निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया है। इस गीत को सिंगर प्रभा राज ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में नाचती गाती, ठुमका लगाती काजल त्रिपाठी खूबसूरत दुल्हन के लुक में नजर आ रही हैं। इस गाने को गीतकार कृष्णा संगम ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, सनी, डीओपी गौरव राय, राजन, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Related Videos

Leave a Comment

%d bloggers like this: