Home BHOJPURI भोजपुरी सिनेमा स्‍क्रीन एंड स्‍टेज अवार्ड 2019 : बेस्ट एक्टर खेसारी लाल, बेस्ट एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे

भोजपुरी सिनेमा स्‍क्रीन एंड स्‍टेज अवार्ड 2019 : बेस्ट एक्टर खेसारी लाल, बेस्ट एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे

by Team MMetro

भोजपुरी सिनेमा स्‍क्रीन एंड स्‍टेज अवार्ड 2019 में खेसारीलाल यादव और निरहुआ की फिल्‍मों का जलवा
सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव को लगातार दूसरे साल भी मिला बेस्‍ट एक्‍टर का अवार्ड
मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेशलाल यादव निरहुआ और खेसारीलाल यादव की उपस्थित में संपन्‍न हुआ भोजपुरी सिनेमा स्‍क्रीन एंड स्‍टेज अवार्ड 2019

पटना। सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव को एक बार फिर से भोजपुरी सिनेमा स्‍क्रीन एंड स्‍टेज अवार्ड 2019 में बेस्‍ट एक्‍टर के अवार्ड से सम्‍मानित किया गया। उन्‍हें यह अवार्ड उनकी फिल्‍म ‘संघर्ष’ के लिए मिली। खेसारीलाल यादव की इस फिल्‍म को 6 अवार्ड मिले, वहीं सुपरस्‍टार दिनेशलाल यादव निरहुआ की फिल्‍म ‘बॉर्डर’ को विभिन्‍न श्रेणी में 8 अवार्ड मिले। ‘संघर्ष’ को बेस्‍ट फिल्‍म और निरहुआ हिंदुस्‍तानी 3 के लिए आम्रपाली दुबे को बेस्‍ट एक्‍ट्रेस का अवार्ड मिला। वहीं, इस बार बेस्‍ट पीआरओ का अवार्ड संजय भूषण पटियाला को मिला। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के दो सांसद और भोजपुरी सिनेमा को लोकप्रिय बनाने वाले दो लीजेंड को भी यहां विशेष रूप से सम्‍मानित किया गया। दिल्‍ली के सांसद सह लोक कलाकार मनोज तिवारी को लीजेंड ऑफ भोजपुरी वर्ल्‍ड और गोरखपुर के सांसद सह मेगा स्‍टार रवि किशन को मल्‍टीलिंगुवल भोजपुरी आइकन के अवार्ड से सम्‍मानित किया गया। वहीं, मनोज तिवारी को उनका फेस्टिवल सौंग ‘रंग और पानी का इश्‍क हुआ’ के लिए बेस्‍ट फेस्टिवल सौंग के अवार्ड से भी नवाजा गया।

आपको बता दें कि 21 सितंबर को कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में भोजपुरी सिनेमा स्‍क्रीन एंड स्‍टेज अवार्ड 2019 का भव्‍य आयोजन हुआ, जिसमें भोजपुरिया सितारों ने शाम को अपनी पावर पैक परफॉर्मेंस से रंगीन और हसीन बना दिया। समारोह में साल 2018 की फिल्मों और उनसे जुड़े कलाकारों और तकनीशियनों को सम्मानित किया गया। इस भव्‍य अवार्ड समारोह के आयोजक विकास सिंह वीरप्‍पन, वेद तिवारी और अरूण ओझा ने भोजपुरी सिनेमा स्‍क्रीन एंड स्‍टेज अवार्ड 2019 से सम्‍मानित कलाकारों को बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्‍होंने संयुक्‍त रूप से कहा कि उत्‍कृष्‍ट होती भोजपुरी सिनेमा का प्रतिबिंब इस अवार्ड शो में बखूबी देखने को मिला। अब भोजपुरी सिनेमा किसी से कम नहीं है। सबों को बधाई।

देखें अवार्ड की सूची

  1. बेस्‍ट फिल्‍म – संघर्ष
  2. बेस्‍ट एक्‍टर – खेसारीलाल यादव (संघर्ष)
  3. बेस्‍ट डायरेक्‍टर – पराग पाटिल (संघर्ष)
  4. बेस्‍ट एक्‍ट्रेस – आम्रपाली दुबे (निरहुआ हिंदुस्‍तानी 3)
  5. बेस्‍ट सपोर्टिंग एक्‍टर – यश कुमार (मेहंदी लगा के रखना 2)
  6. बेस्‍ट सपोर्टिंग एक्‍ट्रेस – शुभी शर्मा (निरहुआ हिंदुस्‍तानी 3)
  7. बेस्‍ट एक्‍टर इन निगेटिव रोल – सुनील थापा (बॉर्डर)
  8. बेस्‍ट एक्‍टर इन कॉमिक रोल – संजय महानंद (राजा जानी)
  9. बेस्‍ट सिनेमेटोग्राफर – डी सूर्या प्रकाश (बॉर्डर)
  10. बेस्‍ट स्‍टोरी एंड स्‍क्रीनप्‍ले रायटर – राकेश त्रिपाठी (संघर्ष)
  11. बेस्‍ट डायलॉग रायटर – संतोष मिश्रा (बॉर्डर)
  12. बेस्‍ट एक्‍शन डायरेक्‍टर – अंदलीब पठान (बॉर्डर)
  13. बेस्‍ट कोरियोग्राफर – कानू मुखर्जी (निरहुआ हिंदुस्‍तानी 3)
  14. बेस्‍ट म्‍यूजिक डायरेक्‍टर – धनंजय मिश्रा (दबंग सरकार)
  15. बेस्‍ट लिरिक्‍स रायटर – प्‍यारेलाल यादव (माई हो ललनवा दे दे – बॉर्डर)
  16. बेस्‍ट सिंगर मेल – पवन सिंह (हमार देसवा महान – मां तुझे सलाम)
  17. बेस्‍ट सिंगर फीमेल – प्रियंका सिंह (जा सनम हरजाई – मेंहदी लगा के रखना 2)
  18. बेस्‍ट फेस्टिवल सौंग – मनोज तिवारी (रंग और पानी का इश्‍क हुआ)
  19. सौंग ऑफ द ईयर – ठीक है (खेसारीलाल यादव)
  20. बेस्‍ट आर्ट डायरेक्‍टर – नजीर शेख (नागराज)
  21. बेस्‍ट कॉस्‍ट्यूम डिजाइनर – विद्या प्रसाद (सनकी दरोगा)
  22. बेस्‍ट पब्लिसिटी डिजाइनर – नरसू
  23. बेस्‍ट पीआरओ – संजय भूषण पटियाला
  24. बेस्‍ट एडिटर – जितेंद्र सिंह जीतू (बॉर्डर)
  25. क्रिटिक्‍स बेस्‍ट फिल्‍म – नचनिया
  26. क्रिटिक्‍स बेस्‍ट एक्‍टर – दिनेश लाल यादव नरहुआ (बॉर्डर)
  27. क्रिटिक्‍स बेस्‍ट एक्‍ट्रेस – काजल राघवानी (संघर्ष)
  28. क्रिटिक्‍स बेस्‍ट सपोर्टिंग एक्‍टर – अवधेश मिश्रा (डमरू)
  29. क्रिटिक्‍स बेस्‍ट सपोर्टिंग एक्‍ट्रेस – किरण यादव (बॉर्डर)
  30. डेब्‍यू बेस्‍ट चाइल्‍ड आर्टिस्‍ट – कृति ( दुल्हिन गंगा पार के)
  31. बेस्‍ट एक्‍टर डेब्‍यू – अविनाश द्विवेद्वी (नचनिया)
  32. बेस्‍ट एक्‍ट्रेस डेब्‍यू – ऋचा दीक्षित (नचनिया)
  33. बेस्‍ट डेब्‍यू डायरेक्‍टर – समीर रमेश सूर्वे (नचनिया)
  34. लाइफ टाइम अचीवमेंट – विजय खरे
  35. मल्‍टीलिंगुवल भोजपुरी आइकन – रवि किशन
  36. लीजेंड ऑफ भोजपुरी वर्ल्‍ड – मनोज तिवारी
  37. एक्‍शन स्‍टार – पवन सिंह
  38. आउटस्‍टेंडिंग कंट्रीब्‍यूशन इन भोजपुरी सिनेमा – कुणाल सिंह
  39. आइटम क्‍वीन – संभावना सेठ
  40. पॉपुलर डांसिंग क्‍वीन – सपना चौधरी
  41. बेस्‍ट राइजिंग म्‍यूजिक कंपनी – लोटस म्‍यूजिक और इंटर 10
  42. पॉपुलर म्‍यूजिक कंपनी – वेब आदिशक्ति फिल्‍म्स
  43. बेस्‍ट म्‍यूजिक कंपनी – वर्ल्‍ड वाइड म्‍यूजिक
  44. बेस्‍ट भोजपुरी सिनेमा चैनल – भोजपुरी सिनेमा

Related Videos

Leave a Comment

%d bloggers like this: