Home BHOJPURI केकर नमवा लिखल गोदनवा में को दस मिलयन से अधिक व्यूज मिला

केकर नमवा लिखल गोदनवा में को दस मिलयन से अधिक व्यूज मिला

by Team MMetro

मुंबई। यूट्यूब किंग समर सिंह का गाया हुआ गाना केकर नमवा लिखल गोदनवा में काफी लोकप्रिय हो रहा है। जिसे यूट्यूब पर दस मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है। यह गाना इतना पॉपुलर हो रहा है कि उनके फैंस व उनके चाहने वाले छेड़छाड़ का आनंद लेते हुए पूछ बैठते हैं।

केकर नमवा लिखल गोदनवा में आलम यह है कि अगर किसी के हाथ में गोदना में किसी का नाम लिखा हुआ है तो लोग मस्ती में छेड़ते हुए गाने की यह लाइन बरबस ही गुनगुना पड़ते हैं।

गायक व नायक समर सिंह की बात की जाय तो हमेशा एक से बढ़कर एक अच्छे गाने गाते हैं। उनका गाया हुआ हर गाने का ऑडियो वीडियो बड़े ध्यान से सुना व देखा जाता है। सबसे खास बात यह है कि उनके गाने पारिवारिक होते हुए भी करोड़ों की तादाद में देखा जाता है, जोकि उनके स्टारडम में चार चांद लगाता है।

समर सिंह की फिल्म विनाशक जहां रिलीज पर है। वहीं वे फिल्म कसम तिरंगा की की शूटिंग पूरी करके फ़िल्म लाल चुनरिया वाली पर दिल आया रे की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Related Videos

Leave a Comment

%d bloggers like this: