Home BHOJPURI भोजपुरी फिल्म- ‘अर्धांगिनी’ का ट्रेलर रिलीज

भोजपुरी फिल्म- ‘अर्धांगिनी’ का ट्रेलर रिलीज

by Team MMetro

मुंबई। शिवांस फिल्म्स एंटरटेनमेंट्स बैनर के तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘अर्धांगिनी’ का डिजिटल प्रदर्शन अधिकार बीफ़ॉरयू भोजपुरी चैनल को सौंपा गया है। सूरज राजपूत निर्देशित इस फिल्म का ट्रेलर बीफ़ॉरयू भोजपुरी चैनल ने रिलीज किया है। इस फिल्म के लेखक रामचन्द्र सिंह हैं। गीतकार राजेश मिश्रा, रामचन्द्र सिंह, अशोक सिन्हा, पंकज प्रियदर्शी व अख्तर कैमूर तथा संगीतकार अमन श्लोक हैं। एक्शन दिलीप यादव, कोरियोग्राफर ज्ञान सिंह, मयंक, संतोष सर्वदर्शी एवं सिनेमेटोग्राफर प्रमोद पांडे हैं।

ardhangini

इस फिल्म में नायक सूरज सम्राट के अलावा अन्य मुख्य कलाकार -अंजना सिंह, शुभि शर्मा, संजय पांडे, मनोज टाईगर, शकीला मजीद, संजय वर्मा, सोनी पटेल, अयाज खान, आनन्द मोहन, के.के. गोस्वामी, श्रद्धा नवल, शशिकात सिंह, अमित पाल, दिनेश पांडे, आशुतोष चैबे, प्रिया, नीलम, साहब लाल धारी और पूनम दुबे आदि हैं। इस फिल्म में मधुर संगीत से सजे 9 गीत हैं, जिनकी शूटिंग बिहार स्थित कैमूर-रोहतास जिले के अन्तर्गत भभुआ में की गयी है।

दो अभिनेत्रियों के साथ भोजपुरी मूवी अर्धांगिनी भोजपुरी इंडस्ट्री में अभिनेता सूरज सम्राट की धमाकेदार डेब्यू हैं।भोजपुरी फ़िल्म अर्धांगिनी एक नारी प्रधान विषय पर आधारित फिल्म है। इस फ़िल्म में एक नारी के जीवन में आने वाले विभिन्न उतार चढ़ाव, त्याग व बलिदान करने वाली एक आदर्श नारी की बेहतरीन तथा एकदम नयी कहानी दर्शकों को देखने को मिलेगी।यह एक इमोशनल ड्रामा फिल्म है, जिसमें कॉमेडी, एक्शन, रोमांस का भरपूर मजा दर्शकों को बड़े पर्दे पर मिलेगा।

संवाद प्रेषक: काली दास पाण्डेय

Related Videos

Leave a Comment

%d bloggers like this: