Home BHOJPURI Badnaam Kar Dogi : पवन सिंह का चला जादू , 17 मिलियन प्लस का बना रिकॉर्ड

Badnaam Kar Dogi : पवन सिंह का चला जादू , 17 मिलियन प्लस का बना रिकॉर्ड

by Team MMetro
Badnaam Kar Dogi पवन सिंह का चला जादू , 17 मिलियन प्लस का बना रिकॉर्ड

जब गीत संगीत मजेदार होता है तो गाना सुपर डुपर हिट हो ही जाता है। गायकी के सिरमौर व सुपरस्टार पवन सिंह का गाया हुआ सुपरहिट गाना Badnaam Kar Dogi को इतना ज्यादा पसंद किया जा रहा है कि इसके व्यूज अच्छा खासा इजाफा हो रहा है। खबर लिखे जाने तक इस गाने का 17 मिलियन प्लस व्यूज का रिकॉर्ड बन गया है। सुपरहिट ऑडियो सांग बदनाम कर दोगी की अपार सफलता के बाद उसी गाने का विडियो सांग वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है, जो काफी पसंद किया जा रहा है।

पवन सिंह के खास मधुर शैली में गाया हुआ बदनाम कर दोगी गीत का संगीतप्रेमियों के बीच विशेष डिमांड है। इस गाने का वीडियो काफी रिच लोकेशन पर फिल्माया गया है। गाने का फिल्मांकन, कस्टयूम, कोरियोग्राफी कमाल का है। इस गाने को पवन सिंह ने अपनी मधुर शैली गाया है, जोकि हर किसी को बहुत कर्णप्रिय लग रहा है। पवन सिंह के साथ स्वर मिलाया है प्रियंका सिंह ने और साथ ही तुकबंदी मिलाते हुए भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी ने रैप गाया है।

वीडियो में पवन सिंह के साथ परफॉर्म किया है आकांक्षा शारदा व स्नेहा गरुड़ ने। वीडियो निर्देशन सुमित भारद्वाज ने किया है। गीतकार श्याम देहाती और आजाद सिंह के लिखे इस गीत को संगीत से सजाया है संगीतकार छोटे बाबा (बसही) ने। प्रोग्रामर शिशिर पांडेय, म्यूजिक अरेंजर मोहित हैं। मिक्स एंड मास्टर दुर्गा सिंह, रीदम चारी जी एंड शशि ने किया है। कस्टयूम डिजाईन बादशाह खान का है। यह गाना काफी मस्ती भरा है, जिसे सुनकर श्रोता काफी मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।

Related Videos

Leave a Comment

%d bloggers like this: