Home BHOJPURI बरेली के बहुचर्चित छात्र नेता हृदेश यादव ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भोजपुरी अभिनेता विनोद यादव का जबरदस्त स्वागत किया

बरेली के बहुचर्चित छात्र नेता हृदेश यादव ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भोजपुरी अभिनेता विनोद यादव का जबरदस्त स्वागत किया

by Team MMetro
bhojpuri actor vinod yadav (1)

छात्र नेता हृदेश यादव ने अपने युवा दोस्तों को भोजपुरी अभिनेता विनोद यादव के नक्शे कदम पर चलने के लिए प्रेरित भी किया हृदेश यादव ने कहा कि हम सभी को भोजपुरी कलाकार विनोद यादव से कुछ सीखना चाहिए। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से भोजपुरी जगत में अपनी पहचान बनाई और अपनी फिल्म से दर्शकों के बीच एक अलग छाप छोड़ी।

bhojpuri actor vinod yadav (1)

उन्होंने विनोद यादव को बरेली का एक उगता हुआ सूरज बताया जो आने वाले समय में बहुत बड़ा सुपरस्टार बनने वाले है। जिसकी झलक अभी से दिखाई पढ़ रही है भोजपुरी स्टार विनोद यादव के आगमन पर बरेली वालों में काफी उत्साह देखने को मिला। उनसे मिलने को बरेली की जनता बहुत ही उत्साहित दिखी सेल्फी लेने का सिलसिला शुरू हुआ तो खत्म होने का नाम नहीं ले रहा था।

bhojpuri actor vinod yadav (1)

बरेली के युवाओं व युवतियों तथा सभी उम्र के लोगों में फोटो खिंचवाने का जबरदस्त उत्साह दिखा विनोद यादव ने दरियादिली दिखाते हुए किसी को भी निराश नहीं किया सभी के साथ सेल्फी खिंचवाई बरेली ने पहले भी कई कलाकारों को जन्म दिया है। जिसमें प्रियंका चोपड़ा, दिशा पाटनी जिसमें अब विनोद यादव का भी नाम जुड़ चुका है। विनोद यादव बार-बार इन लोगों का जिक्र करते रहे और उनसे रोज कुछ सीखने की बात कही।

bhojpuri actor vinod yadav (1)

विनोद यादव की पहली फिल्म गुंडा ने फिल्म जगत में अपार सफलता हासिल की है। जिसके लिए उन्हें सिंगापुर में आयोजित अवॉर्ड शो में बेस्ट राइजिंग स्टार अवार्ड से सम्मानित किया गया। भोजपुरी फिल्म सिनेमा में विनोद यादव ने अपनी जगह बहुत ही अच्छी बना ली हैं। लोग उनके काम से काफी खुश दिख रहे हैं। यूपी और बिहार में उनकी फिल्म को बहुत अच्छा रिस्पांस मिला है। जिससे विनोद यादव बहुत ही खुश है और बरेली की जनता भी हम उनके अच्छे भविष्य की कामना करते हैं।

Related Videos

Leave a Comment

%d bloggers like this: